June 11, 2026
Naugachia: दसवीं की छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता, मां ने एसपी से लगाई बरामदगी की गुहार- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 113दिनभर थाने में लगाती रहीं गुहार, कार्रवाई की मांग लेकर पहुंचीं एसपी कार्यालय नवगछिया थाना क्षेत्र के एक गांव से दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा की मां ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर पुत्री की सकुशल बरामदगी की मांग की है। वहीं, दिनभर थाने में गुहार लगाने के बाद भी संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए वह नवगछिया पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचीं और न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री, जो स्थानीय विद्यालय में दसवीं कक्षा की छात्रा है, गुरुवार सुबह घर से निकली और उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बावजूद उसका […]