Tag Archives: naugachia news

Noimg

Naugachia: भैंस की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा गांव में एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला बाइक पर सवार होकर जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर अचानक आए एक भैंस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों को सूचना मिलने पर वे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले गए। अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा महिला का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार महिला को शरीर के विभिन्न हिस्सों में […]

Noimg

Naugachia: सोशल मीडिया पर वायरल हर्ष फायरिंग वीडियो मामले में आरोपी गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

मास्केट से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला नवगछिया । सोशल मीडिया पर वायरल हुए हर्ष फायरिंग के एक वीडियो के मामले में नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में एक युवक मास्केट हथियार से हर्ष फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा था, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 11 जून 2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें एक व्यक्ति हथियार से हर्ष फायरिंग करता नजर आ रहा था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देश पर तत्काल […]

Noimg

Naugachia: चेती दुर्गा मंदिर का 8वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

सुंदरकांड पाठ, अभिषेक, भजन संध्या एवं प्रसाद वितरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ नवगछिया के शहीद टोला स्थित प्रसिद्ध चेती दुर्गा मंदिर का 8वां स्थापना दिवस एवं वार्षिकोत्सव शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। पूरे दिन मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों, सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष अभिषेक एवं पूजन के साथ हुई। यह धार्मिक अनुष्ठान दोपहर 3:30 बजे तक चला। इसके बाद नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र की महिलाओं के समूह द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया गया, जो शाम 6:00 बजे तक चला। सुंदरकांड पाठ […]

Noimg

Naugachia: लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़े लगभग दो लाख रुपये- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

स्मार्ट मीटर अपडेट के नाम पर महिला से लगभग दो लाख की साइबर ठगी नवगछिया । स्मार्ट मीटर अपडेट कराने के नाम पर साइबर अपराधियों ने एक महिला को झांसे में लेकर उसके बैंक खाते से करीब दो लाख रुपये की ठगी कर ली। घटना के बाद पीड़िता ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराते हुए रंगरा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी स्वर्गीय जगदीश शर्मा की पत्नी प्रमिला कुमारी (36 वर्ष), जो वर्तमान में नवगछिया हाई स्कूल के सामने स्थित एक किराये के मकान में रहती हैं, को 5 जून 2026 की शाम करीब 6:30 […]

Noimg

Naugachia: जमीन के लिए खून! गोतिया ने रची मौत की साजिश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

5 लाख की सुपारी देकर कराई प्रॉपर्टी डीलर श्याम साह की हत्या नवगछिया पुलिस का बड़ा खुलासा, शूटर, लाइनर समेत तीन अपराधी गिरफ्तार नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित श्याम साह हत्याकांड का सफल उद्भेदन करते हुए हत्या की पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि जमीनी विवाद में अपने ही गोतिया ने पांच लाख रुपये की सुपारी देकर प्रॉपर्टी डीलर श्याम साह की हत्या करवाई थी। इस मामले में पुलिस ने शूटर, लाइनर समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को नवगछिया पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 3 जून 2026 की रात गोपालपुर थाना […]

Noimg

Bhagalpur: “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम में 21 मामलों की सुनवाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पेंशन, भूमि विवाद सहित विभिन्न जनसमस्याओं पर डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश भागलपुर ।बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “7 निश्चय-3 : बढ़ेगा अपना बिहार” के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को समीक्षा भवन, भागलपुर में आम जनता की समस्याओं की सुनवाई की गई। जनसुनवाई कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। कार्यक्रम के दौरान लगभग 21 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें लंबित सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भूमि विवाद, राजस्व संबंधी समस्याएं तथा अन्य जनहित से जुड़े मामले प्रमुख रहे। जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निष्पादन का निर्देश दिया। डीएम डॉ. चौधरी ने कहा कि सरकार की […]

Noimg

Naugachia: भक्ति और सत्संग से जीवन होता है सार्थक : प्रेम शंकर भारती- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

श्रीमद्भागवत कथा के विराम दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति रस में डूबा माहौल नवगछिया ।गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर स्थित महावीर मंदिर परिसर में शिव शक्ति योग पीठ के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के विराम दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा स्थल पूरे दिन भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्म और भक्ति का अमृत रस ग्रहण किया। कथा व्यास एवं मानस-भागवत मर्मज्ञ पंडित प्रेम शंकर भारती ने श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, सदाचार और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन अत्यंत दुर्लभ और सौभाग्य से प्राप्त होता है। […]

Naugachia: श्याम शाह हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी की चर्चा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

परिजनों ने छह लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी नामजद प्राथमिकी नवगछिया ।गोपालपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव निवासी श्याम शाह हत्याकांड में एक आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना सामने आई है। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व श्याम शाह की पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया था। मामले में मृतक के परिजनों द्वारा छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस द्वारा मामले की जांच एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। सूत्रों के […]

Noimg

Naugachia: भूटान में एशियाई बॉल बैडमिंटन कार्यशाला में भाग लेंगे गौरी शंकर और रंजन गुप्ता-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

खेल के विस्तार एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए मिली अहम जिम्मेदारी नवगछिया । बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ एशिया ने भूटान में बॉल बैडमिंटन खेल के विकास, संगठन निर्माण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन के लिए भारतीय प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है। भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के संयुक्त सचिव एवं भारतीय महिला बॉल बैडमिंटन टीम के प्रशिक्षक गौरी शंकर को कार्यक्रम का संयोजक तथा बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त सचिव रंजन कुमार गुप्ता को सह-संयोजक नामित किया गया है। फेडरेशन ऑफ एशिया के अध्यक्ष वाई. राजा राव ने बताया कि भूटान में 14 से 17 जून तक बॉल बैडमिंटन खेल के विकास को लेकर कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों […]

Naugachia: 30 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

वाहन जांच के दौरान कार्रवाई, बाइक और मोबाइल भी जब्त नवगछिया ।झंडापुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने 30 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद कर जब्त कर लिया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर झंडापुर थाना पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान उसके पास से कुल 30 लीटर देसी शराब बरामद हुई। शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवगछिया […]