


नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और हथियार के बट से हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के खैरपुर निवासी सुरेंद्र यादव उर्फ सुरो यादव के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को वादी भीखो यादव ने खरीक थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि बगड़ी गांव में पूर्व के केस को लेकर हुए विवाद के दौरान सुरो यादव उर्फ सुरेंद्र यादव एवं अन्य लोगों ने उनके पुत्र के सिर पर हथियार के बट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के बाद वादी ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी से हथियार छीनकर पुलिस के हवाले कर दिया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
















