June 12, 2026
Naugachia: मासिक अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने दिए सख्त निर्देश- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 113अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर दिया जोर नवगछिया । पुलिस अधीक्षक नवगछिया वैभव शर्मा की अध्यक्षता में नवगछिया पुलिस लाइन में माह मई की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में पुलिस जिला अंतर्गत सभी थानों के अपराध आंकड़ों, दर्ज कांडों के अनुसंधान, निष्पादन, वारंट एवं कुर्की की कार्रवाई, लंबित मामलों की स्थिति तथा अन्य महत्वपूर्ण पुलिस कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थानों के कार्य प्रदर्शन का आकलन करते हुए अपराध नियंत्रण, कांडों के त्वरित अनुसंधान, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा वारंट एवं कुर्की के प्रभावी निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित […]