Tag Archives: naugachia news

Noimg

Naugachia: मद्यनिषेध के कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया । 13 जून 2026 को रंगरा थाना टीम द्वारा छापेमारी कर कांड संख़्या- 105/24 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियन 2018 में फरार चल रहें प्राथमिकी अभियुक्त रंगरा थाना क्षेत्र के सहोड़ा निवासी अनिल कुमार पिता सुरवारी सिंह को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में भवानीपुर थाना टीम द्वारा छापेमारी कर कांड संख़्या- 49/25 धारा- 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 में फरार चल रहें प्राथमिकी अभियुक्त भवानीपुर थाना क्षेत्रों के रायपुर निवासी रूपेश कुमार पिता सुपारी शर्मा, सुनील शर्मा पिता जर्नादन शर्मा को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। DESK 113Naugachia@1998

Noimg

Naugachia: तिनटंगा करारी राजस्व कचहरी खुली, राजस्व अभिलेख गोपालपुर अंचल में शामिल करने का प्रस्ताव विभाग को भेजा जाएगा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया । गोपालपुर प्रखंड की तिनटंगा करारी पंचायत के राजस्व अभिलेखों को गोपालपुर अंचल में शामिल करने की दिशा में प्रशासनिक पहल शुरू हो गई है। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार को भेजा जाएगा। वहीं तिनटंगा करारी राजस्व कचहरी पूर्ववत संचालित हो रही है। जानकारी के अनुसार, मौजा तिनटंगा (थाना संख्या-47) के अंतर्गत तिनटंगा दियारा उत्तर, तिनटंगा दियारा दक्षिण एवं तिनटंगा करारी पंचायत शामिल हैं। अंचलाधिकारी रंगरा चौक ने बताया कि भौगोलिक दृष्टि से तिनटंगा दियारा उत्तर एवं दक्षिण रंगरा अंचल क्षेत्र में आते हैं, जबकि तिनटंगा करारी पंचायत गोपालपुर अंचल क्षेत्र में अवस्थित है। इसके बावजूद वर्षों से तीनों पंचायतों के राजस्व अभिलेख संयुक्त रूप से तिनटंगा करारी राजस्व कचहरी में […]

Noimg

Naugachia: भाजपा जिला मंत्री ने पथ निर्माण मंत्री से मिलकर सड़कों एवं जल निकासी समस्या के समाधान की मांग उठाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया : जिला मंत्री रूपेश कुमार ‘रूप’ ने रविवार को बिहपुर स्थित एनडीए कार्यालय में राज्य के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न सड़कों, जलजमाव एवं जल निकासी संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। मुलाकात के दौरान रूपेश कुमार रूप ने मंत्री को बताया कि बिहपुर प्रखंड के झंडापुर, औलियाबाद, बिहपुर, जयरामपुर, हरिओ, मड़वा समेत कई क्षेत्रों में वर्षों से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हल्की बारिश के बाद भी कई गांवों की मुख्य सड़कें एवं बाजार क्षेत्र दो से तीन फीट तक पानी में डूब जाते हैं, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना […]

Noimg

Bhagalpur: मुहर्रम पर्व को लेकर सेंट्रल मोहर्रम कमेटी की तीसरी बैठक आयोजित, विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर। आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर सेंट्रल मोहर्रम कमेटी की ओर से पूर्वी जोन की तीसरी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के सह-संयोजक जीनी हमीदी ने की, जबकि संचालन संयोजक डॉ. फारूक अली ने किया। बैठक के अंत में कार्यकारी संयोजक महबूब आलम ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक में पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों के अध्यक्ष, सचिव एवं अखाड़ों के खलीफाओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखा। मुहर्रम पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर इसाकचक थाना प्रभारी आलोक कुमार एवं लोदीपुर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार को सेंट्रल मोहर्रम कमेटी की ओर से अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। सम्मान […]

Noimg

Naugachia: एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में पुमसे प्रतियोगिता आयोजित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

अनन्या वात्सल्य और संजीव कुमार बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ताइक्वांडो से खिलाड़ियों का होता है शारीरिक एवं मानसिक विकास : जेम्स फाइटर नवगछिया : एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षक सह अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर के नेतृत्व में पुमसे (Poomsae) प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद देव कुमार, खेल शिक्षक अंजनी कुमार, डॉ. अरुण कुमार, संजय कुमार सुमन तथा अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने कहा कि ताइक्वांडो केवल आत्मरक्षा […]

Noimg

Naugachia: विधिक जागरूकता शिविर में पूर्व सैनिकों व ग्रामीणों को बताए गए कानूनी अधिकार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

निःशुल्क विधिक सहायता, सरकारी योजनाओं और न्याय तक आसान पहुंच की दी गई जानकारी नवगछिया । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली के निर्देश तथा बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में अनुमंडल विधिक सेवा समिति, नवगछिया के तत्वावधान में शनिवार को रंगरा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों, पूर्व सैनिकों तथा आम नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं एवं सरकारी कल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रति जागरूक करना था। शिविर को संबोधित करते हुए अधिवक्ता रजनीश सिंह ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को न्याय प्राप्त करने का अधिकार है और आर्थिक रूप से कमजोर अथवा जरूरतमंद लोगों के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा […]