5
(2)

जांच में गाय काटने या गोमांस की बिक्री की नहीं हुई पुष्टि, नवगछिया पुलिस ने अफवाह से बचने की अपील की

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के मनियामोड़ के समीप गाय काटने और गोमांस की खरीद-बिक्री किए जाने संबंधी इंटरनेट माध्यम पर प्रसारित खबर को पुलिस ने भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं होने की बात कही है।

पुलिस के अनुसार, मनियामोड़ के समीप एक व्यक्ति द्वारा गाय काटने तथा गोमांस की खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। यह सूचना इंटरनेट माध्यम के विभिन्न मंचों पर प्रसारित होने की जानकारी भी पुलिस को मिली। इसके बाद सहायक पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के नेतृत्व में नवगछिया थाना पुलिस ने तत्काल मामले की गोपनीय और स्थानीय स्तर पर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की तथा उपलब्ध तथ्यों और प्राप्त सूचनाओं का सत्यापन किया। पुलिस के अनुसार, सत्यापन के दौरान संबंधित क्षेत्र में गाय काटने, गोमांस की बिक्री अथवा गाय की खरीद-बिक्री किए जाने संबंधी किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने प्रसारित सूचना को तथ्यहीन और प्रमाणहीन बताया है।

अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील

नवगछिया पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट सूचना अथवा अफवाह पर विश्वास न करें। बिना सत्यापन के ऐसी सूचनाओं को इंटरनेट माध्यम पर प्रसारित करने से भी बचें। पुलिस ने लोगों से क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा विधि-व्यवस्था कायम रखने में सहयोग करने की अपील की है।

पुलिस ने कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की जानकारी मिलने पर स्वयं कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचित करें। इसके लिए नवगछिया थाना के मोबाइल नंबर 9031828037 अथवा आपातकालीन सेवा संख्या 112 पर सूचना दी जा सकती है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: