June 14, 2026
Naugachia: नवगछिया में ‘अभ्युदय-2026’ का आयोजन, केमिस्टों को दवा व्यवसाय से जुड़े नियमों की दी गई जानकारी- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 113नवगछिया के मारवाड़ी विवाह भवन में शनिवार को नवगछिया केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन (एनसीडीए) की ओर से वार्षिक आम बैठक एवं ज्ञान सत्र ‘अभ्युदय-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुमंडल क्षेत्र के करीब 200 केमिस्ट व्यवसायियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन सहायक औषधि नियंत्रक चंद्रकांत झा एवं औषधि निरीक्षक स्वर्णिमा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वागताध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया, जबकि कार्यक्रम के संयोजक रमेश कुमार चौधरी ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। एनसीडीए के अध्यक्ष प्रवीण कुमार साह ने संगठन की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था ने सदस्यों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जोड़ने, यूएफआर पंजीकरण में सहयोग करने, सदस्यता प्रमाण-पत्र वितरित करने तथा औषधि प्रशासन […]