Tag Archives: naugachia news

Naugachia: विश्व युवा कौशल दिवस पर जी.बी. कॉलेज में संगोष्ठी, युवाओं को कौशल विकास का दिया गया संदेश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर बुधवार को 35 बिहार बटालियन एनसीसी, पूर्णिया के निर्देशानुसार जी.बी. कॉलेज, नवगछिया में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र कुमार ने की। संगोष्ठी में विद्यार्थियों को बदलते समय के अनुरूप तकनीकी, डिजिटल एवं व्यावसायिक कौशल विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि वर्तमान दौर में केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। युवाओं को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता के लिए तकनीकी, डिजिटल और व्यावसायिक कौशल भी विकसित करना होगा। उन्होंने कहा कि कौशलयुक्त युवा ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं पूर्व एएनओ डॉ. […]

Naugachia: करोड़ों की फोरलेन बनी हादसों का कारण, बड़े गड्ढों और जलजमाव से राहगीर परेशान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित फोरलेन सड़क बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। कदवा गोला टोला (पंचगछिया) के समीप सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और बारिश के कारण हुए जलजमाव से राहगीरों का आवागमन मुश्किल हो गया है। प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद सड़क और गड्ढों में फर्क कर पाना बेहद कठिन हो जाता है। विशेषकर रात के समय यह मार्ग और अधिक खतरनाक बन जाता है। नतीजतन आए दिन बाइक सवारों समेत अन्य वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक सड़क की मरम्मत के लिए […]

Naugachia: सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को ओवरलोड ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत के बाद सड़क जाम और आगजनी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

खरीक के जमालदीपुर की घटना, मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन नवगछिया पुलिस जिला केखरीक थाना क्षेत्र के जमालदीपुर गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 26 वर्षीय युवक की ओवरलोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को 14 नंबर लत्तीपुर चौक पर रखकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आगजनी कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। मृतक की पहचान जमालदीपुर निवासी मंचन कुमार (26), पिता गोकुल मंडल के रूप में हुई है। बताया गया […]

Naugachia: 17-18 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा बिहुला विषहरी पूजा महोत्सव, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बिहुला चौक स्थित विषहरी मंदिर में होगा भव्य आयोजन, घर-घर दीप जलाकर और रंगोली बनाकर उत्सव मनाने का आह्वान नवगछिया की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा बिहुला विषहरी पूजा महोत्सव इस वर्ष 17 एवं 18 अगस्त को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर बिहुला विषहरी पूजा समिति, बिहुला चौक (छोटी ठाकुरबाड़ी रोड) ने सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। पूजा समिति की ओर से जारी आमंत्रण के अनुसार 17 अगस्त को प्रत्येक परिवार अपने घर के आसपास बेटी बिहुला के स्वागत में रंगोली बनाए तथा शाम के समय मां बिहुला विषहरी के नाम पर एक दीप अवश्य जलाए। समिति का मानना है कि यह महोत्सव नवगछिया की […]

Naugachia: सूने घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, नकदी, जेवर और टीवी लेकर फरार हुए चोर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर रोड स्थित 14 नंबर बीजेपी कार्यालय के समीप एक घर में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। पीड़िता अस्मिता राज ने नवगछिया थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार की सुबह करीब 8 बजे अस्मिता राज अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदार के घर गई थीं। 13 जुलाई की शाम करीब 4 बजे जब वे घर लौटीं तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर प्रवेश करने पर सामान बिखरा पड़ा था। पीड़िता ने बताया कि चोर घर से करीब 60 हजार रुपये मूल्य के सोने के जेवर, 50 भर चांदी के पायल, कांसा […]

Naugachia: भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी राकेश कुमार उपस्थित रहे। बैठक में बूथ सशक्तिकरण, शक्ति केंद्रों की समीक्षा तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि राकेश कुमार ने कहा कि किसी भी चुनाव में सफलता का आधार मजबूत बूथ संगठन होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ एवं शक्ति केंद्रों पर सक्रिय रहने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को […]

Naugachia: बीपीएससी में चयनित पदाधिकारियों का भव्य सम्मान समारोह, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता का दिया संदेश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। राष्ट्रीय वैश्य महासभा के तत्वावधान में रविवार को नवगछिया स्थित होटल में बीपीएससी–2026 में चयनित पदाधिकारियों की अभूतपूर्व सफलता के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से बीपीएससी में चयनित 60 से अधिक पदाधिकारियों को अंगवस्त्र, पुष्पमाला एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में समाज के बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं युवाओं की बड़ी भागीदारी रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के पूर्व उद्योग मंत्री समीर महासेठ, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पी.के. चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदकिशोर पोद्दार, गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश भगत, अंग जनपद वैश्य मंच के संस्थापक विशेष […]

Naugachia: जलज परियोजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भरता, गंगा स्वच्छता एवं जैव विविधता संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के तत्वावधान में नमामि गंगे के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत संचालित जलज परियोजना के तहत इस्माइलपुर प्रखंड की पूर्वी भिट्ठा पंचायत के छट्ठू सिंह टोला गांव में महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ गंगा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में महिलाओं को बताया गया कि जलज परियोजना से जुड़कर वे स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त कर सकती हैं। उन्हें आत्मनिर्भर बनने, परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। जलज परियोजना के परियोजना सहयोगी राहुल कुमार […]

Naugachia: युवक का संदिग्ध हालत में शव बरामद, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के गनौल गांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव घर के समीप बांसवाड़ी से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की एक आंख क्षतिग्रस्त मिली है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कृष्णा ठाकुर (पिता– गुड्डू ठाकुर) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार कृष्णा रोज़गार के सिलसिले में कानपुर में कार्य करता था और करीब 10–12 दिन पहले घर आया था। उसे मंगलवार को वापस कानपुर लौटना था। मृतक की पत्नी लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि कृष्णा रविवार की शाम करीब […]

Naugachia: जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, करीब एक दर्जन लोग घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचगछिया गांव में सोमवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। मारपीट के बाद गांव में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के अनुसार, विवाद गुलशन कुमार और योगिंदर चौधरी पक्ष के बीच भूमि को लेकर हुआ। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल […]