Tag Archives: naugachia news

Naugachia:  काजीकोरैया – राघोपुर बांध का डीएम और पथ निर्माण मंत्री ने किया निरीक्षण, कटाव निरोधी कार्य तेज करने के निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। काजीकोरैया – राघोपुर बांध एवं राघोपुर के कटाव प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को जिलाधिकारी महोदया एवं बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों से कटाव की वर्तमान स्थिति, कटाव निरोधी कार्यों की प्रगति, राहत एवं बचाव कार्य तथा प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गई।जिलाधिकारी एवं मंत्री ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को युद्धस्तर पर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। मुख्य अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता को स्थल की परिस्थितियों के अनुरूप विस्तृत ब्लूप्रिंट और कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी तरीके से काम कराने को कहा गया।जियोबैग की आपूर्ति के लिए बढ़ेंगे वाहनकटाव निरोधी कार्यों में तेजी लाने के लिए पर्याप्त मात्रा में जियोबैग […]

Naugachia: चार दिन से गंगा की लहरों में अपनों को खोज रहा परिवार, हर शाम लौटती है खाली नाव और टूटती उम्मीद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। राघोपुर गंगा क्षेत्र में हुए नाव हादसे को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन लापता दो लोगों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। गंगा की तेज धार और उफनती लहरों के बीच एनडीआरएफ की टीम लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटी है। वहीं, अपनों की तलाश में परिजन भी अपनी नाव लेकर गंगा की धार में भटक रहे हैं। हर सुबह आंखों में उम्मीद लेकर घर से निकलते हैं और शाम को खाली नाव लेकर लौटते हैं। चार दिनों से यही सिलसिला जारी है, लेकिन अब तक अपनों की कोई खबर नहीं मिली है। लोदीपुर निवासी सटवन कुमार की आवाज में अपनों को खोने का दर्द साफ झलकता है। उन्होंने बताया कि बादल कुमार 26 […]

Naugachia: सावन पूर्णिमा पर जगतपति नाथ महादेव का हुआ भव्य श्रृंगार, दिव्य स्वरूप के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बाबा के सेवक पंडित अजीत पांडेय की देखरेख में हुई पूजा-अर्चना, सुंदर वस्त्रों से सजाया गया भगवान का मनमोहक स्वरूप नवगछिया। सावन पूर्णिमा के पावन अवसर पर नवगछिया के गोपाल गौशाला स्थित श्री श्री 108 जगतपति नाथ महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर भगवान जगतपति नाथ महादेव की विशेष पूजा-अर्चना कर उनका भावपूर्ण एवं भव्य श्रृंगार किया गया। बाबा को सुंदर वस्त्र धारण कराए गए और फूलों सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों से आकर्षक सजावट की गई। श्रृंगार के बाद भगवान जगतपति नाथ महादेव का दिव्य और मनमोहक स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। सावन पूर्णिमा के अवसर पर बाबा के सेवक पंडित अजीत पांडेय की देखरेख में पूजा-अर्चना एवं […]

चुनमुन ने बांधा टुकटुक की कलाई पर स्नेह का धागा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया में धूमधाम से मनाया गया भाई-बहनों के पवित्र प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन नवगछिया। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पावन पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को नवगछिया सहित आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान घर-घर में खुशियों का माहौल रहा। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखी, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। रक्षाबंधन के अवसर पर चुनमुन ने भी अपने भाई टुकटुक की कलाई पर स्नेह और प्रेम का धागा बांधा। चुनमुन ने विधि-विधान के साथ टुकटुक को तिलक लगाया, आरती उतारी और उसकी कलाई पर खूबसूरत राखी बांधी। राखी बांधने के […]

Naugachia: विक्रमशिला पुल पर भटकती मिली बच्ची, पुलिस की तत्परता से परिजनों से मिलाया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। विक्रमशिला पुल पर शुक्रवार को एक बच्ची भटकती हुई मिली। बच्ची के अकेले मिलने की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची से आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के साथ उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद बच्ची के परिजनों का पता लगाया गया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची के सुरक्षित मिलने और परिजनों से दोबारा मिल जाने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाने में पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल की लोगों ने सराहना की। पुलिस ने आम लोगों से अपील […]

Naugachia: भागलपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि बढ़ी, अब 27 अक्टूबर तक यात्रियों को मिलेगी सुविधा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। कटिहार-बरौनी रेलखंड के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। नवगछिया रेलवे स्टेशन सहित इस रेलखंड के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव के साथ भागलपुर तक जाने वाली 03407/08 भागलपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि बढ़ा दी गई है। अब इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 27 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगा। ट्रेन के परिचालन की अवधि बढ़ाए जाने से नवगछिया सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से भागलपुर, नवगछिया, कटिहार और बरौनी रेलखंड के बीच नियमित रूप से आवागमन करने वाले यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को इन महत्वपूर्ण शहरों के बीच आवागमन के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध रहेगी। परिचालन अवधि बढ़ाए जाने पर भाजपा […]

Naugachia: पुलिस केंद्र नवगछिया में नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों का प्रशिक्षण जारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। पुलिस केंद्र नवगछिया में नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों को पुलिस सेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। उन्हें अनुशासन, शारीरिक दक्षता और पुलिस कार्यप्रणाली की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है, ताकि वे भविष्य में अपने कर्तव्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों की दैनिक दिनचर्या को व्यवस्थित रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही शारीरिक प्रशिक्षण, परेड, अनुशासन और कक्षीय प्रशिक्षण कराया जा रहा है। प्रशिक्षुओं को पुलिसकर्मियों के कार्य एवं जिम्मेदारियों से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी जा रही है। प्रशिक्षण के माध्यम से नवनियुक्त सिपाहियों को पुलिस सेवा के लिए मानसिक […]

Naugachia: महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सक्रिय नवगछिया पुलिस, ‘अभया ब्रिगेड’ ने विभिन्न क्षेत्रों में किया गश्त- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा को लेकर नवगछिया पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में शुक्रवार को नवगछिया पुलिस जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस दीदी टीम ‘अभया ब्रिगेड’ द्वारा नियमित गश्त एवं भ्रमण किया गया। इस दौरान स्कूल, कॉलेज सहित अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों के आसपास विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस टीम ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही छेड़छाड़, उत्पीड़न तथा महिलाओं को लक्षित आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आसपास के क्षेत्रों में निगरानी की गई। टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर आने-जाने वाली महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर पुलिस से […]

Naugachia: स्मार्ट मीटर का बिल अपडेट कराने और बिजली कनेक्शन काटने का भय दिखाकर साइबर ठगी, एक अभियुक्त गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। स्मार्ट मीटर का बिल अपडेट कराने और ऐसा नहीं करने पर बिजली कनेक्शन काटने का भय दिखाकर साइबर ठगी करने के मामले में नवगछिया साइबर थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के पीपरपांती निवासी दिनेश कुमार सोनू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, राजेंद्र प्रसाद साहू ने 16 नवंबर 2025 को साइबर थाना में आवेदन देकर साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 10 अक्टूबर 2025 को मोबाइल नंबर 9933470332 से उनके मोबाइल पर फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने स्मार्ट मीटर का बिल अपडेट कराने की बात कही। साथ ही बिल अपडेट नहीं कराने पर बिजली कनेक्शन […]

Naugachia: रक्षाबंधन पर विक्रमशिला सेतु पर भीषण जाम, कई किलोमीटर तक लगी वाहनों की कतार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का दबाव बढ़ने से भीषण जाम लग गया। जाम के कारण सेतु के दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जो कई किलोमीटर तक पहुंच गई। जाम में फंसे यात्रियों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हुई, जो रक्षाबंधन के मौके पर अपने घर या रिश्तेदारों के यहां राखी बांधने अथवा बंधवाने के लिए जा रहे थे। सुबह से ही विक्रमशिला सेतु पर सामान्य दिनों की तुलना में वाहनों की संख्या काफी अधिक रही। दोपहर बाद वाहनों का दबाव और बढ़ गया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। सेतु पर स्थिति ऐसी हो गई कि वाहन रेंगते […]