Tag Archives: naugachia news

Naugachia: कोसी का कहर: कटारिया स्टेशन पर 50 परिवारों का ठिकाना, न पानी न शौचालय, राशन के लिए भी तरस रहे बाढ़ पीड़ित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कई दिनों से खुले आसमान के नीचे कट रही जिंदगी, बांस-पन्नी की झोपड़ी में बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों के साथ रहने की मजबूरी नवगछिया। कोसी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के कहर ने रंगरा प्रखंड के सधुवा-उसड़िया गांव के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के 11 नंबर वार्ड के करीब 50 परिवार बाढ़ के कारण अपना घर-बार छोड़कर कटारिया स्टेशन पर शरण लेने को मजबूर हैं। कई दिनों से स्टेशन परिसर में खुले आसमान के नीचे रह रहे इन परिवारों के सामने अब पेयजल, शौचालय और भोजन का संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ के कारण विस्थापित होने के बाद भी अब तक प्रशासन की ओर से उनके लिए पर्याप्त राहत व्यवस्था नहीं […]

Naugachia: दो बाइक की टक्कर से बचाने में गंगा स्नान को जा रहा टेंपो पलटा, 13 घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में चालक ने खोया नियंत्रण, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों समेत सभी यात्री सुपौल जिले के नवगछिया। विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर साहू पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसी दौरान बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में गंगा स्नान के लिए सुपौल जिले से महादेवपुर घाट जा रहा यात्रियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार करीब 13 यात्री घायल हो गए। घायलों में चार छोटे बच्चों के अलावा महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। टेंपो चालक भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाकर घायलों को पहुंचाया […]

Naugachia: राघोपुर में कटाव निरोधी कार्य में जुटी नाव गंगा में डूबी, दो मजदूर लापता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भाकपा माले की पांच सदस्यीय टीम ने घटनास्थल का लिया जायजा, कटाव निरोधी कार्य में लापरवाही का लगाया आरोप नवगछिया । खरीक प्रखंड के राघोपुर गंगा क्षेत्र में कटाव निरोधी कार्य में लगी नाव दुर्घटनाग्रस्त होकर गंगा में डूब गई। हादसे में दो मजदूरों के डूबने की बात सामने आई है। दोनों मजदूरों के शव अब तक बरामद नहीं हो सके हैं। घटना के बाद भाकपा माले की पांच सदस्यीय जांच टीम ने गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। भाकपा माले के जिला सचिव कॉमरेड महेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने राघोपुर गंगा क्षेत्र में कटाव की स्थिति और चल रहे कटाव निरोधी कार्य का निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से […]

Naugachia: राघोपुर गंगा क्षेत्र में टूटे तटबंध का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर गंगा क्षेत्र में टूटे तटबंध का गुरुवार को भागलपुर जिलाधिकारी एवं नवगछिया पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने तटबंध टूटने के बाद उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों से प्रभावित क्षेत्र की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने तटबंध टूटने के कारण उत्पन्न परिस्थितियों पर नजर रखने तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ लगातार निगरानी करने को कहा। साथ ही किसी […]

Naugachia: शादी में वीडियोग्राफी के बहाने बुलाया, तीन बदमाश कैमरा और मोबाइल लेकर फरार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

फोन पर शादी समारोह में फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी का दिया झांसा, काली मंदिर के पास वारदात नवगछिया। शादी समारोह में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराने के बहाने एक युवक को बुलाकर तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा दो कैमरा और एक मोबाइल फोन छीनकर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी रोहित कुमार, पिता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने रंगरा थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित रोहित कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर एक व्यक्ति ने फोन कर कहा कि 26 अगस्त को उसके घर में शादी समारोह है। उसने शादी में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराने के लिए रोहित […]

Naugachia: पकरा में राहुल राय हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, नामजद आरोपी विनोद सिंह गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

स्मैक बिक्री और इलाके में वर्चस्व को लेकर था पुराना विवाद, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा में 13 अगस्त को हुई राहुल राय की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड के नामजद आरोपी पकरा दोनियों टोला निवासी विनोद सिंह को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिकेत अमर ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर हत्याकांड के उद्भेदन के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने नवगछिया थाना पुलिस और तकनीकी […]

Naugachia: रक्षाबंधन पर नवगछिया के श्री कृष्णा डेयरी में मिल रहा एक से बढ़कर एक खास मिठाइयां- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन 2026 शुक्रवार को है। इस खास अवसर पर बहनों द्वारा भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के साथ मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा करने की परंपरा रही है। रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए नवगछिया के लाल बिहारी कॉलोनी मोड़, हाई स्कूल पोखर के सामने स्थित श्री कृष्णा डेयरी में ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट और आकर्षक मिठाइयों की विस्तृत श्रृंखला तैयार की गई है। श्री कृष्णा डेयरी में इस बार पारंपरिक मिठाइयों के साथ शुद्ध देशी घी, काजू, पिस्ता-बादाम और ड्राय फ्रूट से तैयार विभिन्न प्रकार की मिठाइयां ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। अलग-अलग स्वाद और पसंद को ध्यान में रखते हुए मिठाइयों की […]

Naugachia: कोसी का पानी घरों में घुसा, 500 परिवार प्रभावित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

मदरौनी, सहौरा व सधवा में बिगड़े हालात; भाजपा नेता गौरव सिंह ने लिया जायजा, राहत शिविर व नाव परिचालन की मांग नवगछिया । कोसी नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण रंगरा चौक प्रखंड के मदरौनी, सहौरा एवं सधवा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। नदी का पानी कई इलाकों में फैलने के साथ दर्जनों घरों में प्रवेश कर गया है। इससे लगभग 500 परिवार प्रभावित बताए जा रहे हैं। बाढ़ का पानी घरों में घुसने से लोगों के सामने आवागमन, भोजन और दैनिक जरूरतों से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष गौरव सिंह ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय […]

Naugachia: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के भवानीपुर चकरामी के समीप सड़क हादसे में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के चकरामी निवासी दिनेश साह के 19 वर्षीय पुत्र दर्शन कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल दर्शन कुमार का इलाज चल रहा था, इसी क्रम में उसकी मौत हो गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दर्शन कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी स्थिति बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम बुधवार की सुबह नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। DESK2026

Naugachia: बाइक-टोटो की टक्कर में युवक घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के विशु बाबा स्थान के पास बुधवार को बाइक और टोटो की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची गोपालपुर थाना की गश्ती टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को महज 10 मिनट के अंदर अस्पताल पहुंचाया। समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने से घायल युवक को इलाज मिल सका। घायल युवक की पहचान नारायणपुर निवासी नीतीश कुमार, पिता फुदो मंडल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार बाइक से अकेले नवगछिया से नारायणपुर स्थित चंडी स्थान जा रहे थे। इसी दौरान विशु बाबा स्थान के समीप उनकी बाइक की टोटो से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद नीतीश कुमार सड़क पर गिरकर घायल हो […]