Tag Archives: naugachia

स्मैक तस्कर करण जमुई जिले में है सिपाही, छुट्टी में आया था घर…. पैसे नहीं रहने पर मोबाइल बेचकर स्मैक खरीदते हैं युवक ….. GS NEWS

अपराधनवगछियाबिहारBarun Kumar Babul0

नवगछिया एसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्तार किए गए स्मैक तस्कर करण राज जमुई जिले में सिपाही है. इन दिनों वह छुट्टी पर है. मामले की सूचना जमुई जिला पुलिस बल को दे दी गई है जबकि विभागीय कार्रवाई के लिए भी पुलिस मुख्यालय को लिखा जाएगा.  पैसे नहीं रहने पर मोबाइल बेचकर स्मैक खरीदते हैं युवक नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि बरामद की गई 17 मोबाइल वैसे लड़कों के हैं जिनके पास स्मैक के लिये पैसे नहीं थे. और वैसे लड़कों ने मोबाइल देकर स्मैक लिया और उसका सेवन किया. मालूम हो कि यह नशा काफी खतरनाक है एक बार लत लग जाने के बाद स्मैक नहीं मिलने पर व्यक्ति बेचैन हो जाता है […]

नवगछिया में नाबालिक चालक के हाथों में बैटरी से चलने वाली TOTO रिक्शा, हवा से बात करती गति और प्रति माह बढ़ रही सड़क दुर्घटना ||GS NEWS

अपराधनवगछियाबिहारसड़क दुर्घटनाBarun Kumar Babul0

बरुण बाबुल , जीएस न्यूज़ नवगछिया अनुमंडल के सभी सड़कों पर दिनभर तीव्र गति से टोटो दौड़ती रहती है. ये ई रिक्शा चालक ज्यादातर नाबालिग ही नजर आते हैं. ये मुँह में गुटखा रखे, तेज आवाज़ में द्विअर्थी अश्लील गीत बजाते, तेज गति हेतु एक्सलेटर को काफी तेजी से घुमाते नजर आते हैं. आप नवगछिया जीरो माइल से लेकर नवगछिया स्टेशन व सैदपुर, गोपालपुर से नवगछिया बाजार सहित 14 नंबर सड़क पर ऐसी रिक्शा दौड़ते देख सकते हैं। प्रशासन के प्रत्येक चौक चौराहे पर रहने के उपरांत भी इनकी गति कम नहीं होती है. बताते चलें कि विगत 1 वर्ष में सैकड़ों की संख्या में सड़क दुर्घटनाएँ हुई हैं. प्रत्येक माह 1 दर्जन से अधिक सड़क दुर्घटनाएँ इस ई रिक्शा […]

एक ही रात में एक ही गिरोह के अपराधियों ने तीन घटनाओं को दिया अंजाम, तीनों का हुआ उद्भेदन ||GS NEWS

अपराधउपलब्धिगोपालपुरनवगछियाBarun Kumar Babul0

इसके अलावे कुल चार अन्य मामलों का भी हुआ उद्भेदन पुलिस ने कुल सात मामलों का किया उद्भेदन  नवगछिया – दो जून की रात को एक ही गिरोह के अपराधियों ने खरीक, गोपालपुर और नवगछिया थाना क्षेत्रों में लगातार तीन छिनतई की घटना को अंजाम दिया था. सर्वप्रथम अपराधियों ने खरीक में ट्रांसपोर्ट को गोली मार कर बाइक और 20 हजार की नगदी की छिनतई कर ली थी, इसके बाद अपराधियों ने गोपालपुर में महाकाल ढाबा के पास बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया जबकि इसी रात अपराधियों ने जीरो माइल के पास झंडापुर के एक हॉटल कर्मी से भी बाइक और पैसे की छिनतई कर ली. नवगछिया एसपी ने कहा कि तीन घटना को अंजाम देने के बाद […]

रंगरा में अज्ञात अपराधियों ने मक्का व्यवासायी से की 1 लाख 20 हजार रुपये की छिनतई – एक ही गिरोह के अपराधी कर रहे हैं सीरियल लूट || GS NEWS

अपराधनवगछियाबिहारBarun Kumar Babul0

नवगछिया के रंगरा सहायक थाना क्षेत्रB के चेक पोस्ट के 200 मीटर आगे ओवर ब्रीज के समीप गुरुवार को दोपहर बाद कटिहार के कुर्सेला निवासी मक्का निवासी शिवनारायण मंडल से अज्ञात अपराधियों ने एक लाख 20 हजार रुपये की छिनतई कर ली है. जानकारी मिली है कि कुर्सेला निवासी मक्का व्यवसायी नवगछिया के एक्ससिस बैंक से रकम की निकासी कर पुनः अपने मोटरसाकिल से अपने घर जा रहे थे. रंगरा चौक के पास दो बाइक से ओवर टेक कर अज्ञात अपराधियों ने मक्का व्यवसायी को पहले रोका और जब तक वे कुछ समझ पाते तब तक अपराधियों ने पैसे का झोला झपट लिया और सभी कटिहार की ओर भाग गए. घटना के तुरंत बाद व्यवसायी ने रंगरा थाना पहुंच थनाध्यक्ष […]

नवगछिया : लालू-राबड़ी राज में अल्पसंख्यकों को ठगा गया : सलीम परवेज 

नवगछियाबिहारBarun Kumar Babul0

नवगछिया – जनता दल यूनाइटेड संगठन जिला नवगछिया के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक मदरसा अमानत उलूम रंगरा में निवर्तमान जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार विधान परिषद के पूर्व उपसभापति जनाब सलीम परवेज थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनाब सलीम परवेज ने कहा कि नीतीश के नेतृत्व में अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य किया गया है. लालू-राबड़ी सरकार में अल्पसंख्यकों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया था. नीतीश कुमार सांप्रदायिक सद्भाव का वातावरण बनाए रखने में विश्वास करते हैं. नीतीश राज में बिहार राज्य उर्दू अकादमी, अंजुमन तरक्की-ए-उर्दू ,बिहार राज्य हज समिति ,अल्पसंख्यक आयोग एवं अल्पसंख्यक वित्तीय निगम के माध्यम […]

नवगछिया अधिवक्ता संघ भवन में समारोह का आयोजन कर न्यायिक पदाधिकारियों को दी गई विदाई ||GS NEWS

नवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया – अधिवक्ता संघ भवन नवगछिया में गुरुवार को न्यायिक पदाधिकारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय अमिताभ चौधरी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम प्रमोद कुमार पांडेय एवं अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी कुमार पंकज को बार एसोसिएशन नवगछिया के अधिवक्ताओं ने उनके स्थानांतरण के बाद एक समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी है. इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जय नारायण यादव, महासचिव सुरेंद्र नारायण मिश्र एवं उपाध्यक्ष चंद्रभानु सिंह के द्वारा तीनों न्यायिक पदाधिकारियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया. युवा अधिवक्ता रजनीश कुमार सिंह, नंद लाल यादव, एवं कृष्ण कुमार आजाद ने बुके देकर एवं माल्यार्पण कर न्यायिक पदाधिकारियों को सम्मानित किया. तीनों न्यायिक पदाधिकारियों ने सभा में अलग-अलग शब्दों में अपनी बातों को रखते हुए कहा […]

नवगछिया : यक्ष्मा केंद्र नवगछिया में केएचपीटी के सहयोग से केयर एंड सपोर्ट ग्रुप की बैठक ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया – अतिरिक्त यक्ष्मा केंद्र नवगछिया में केएचपीटी के सहयोग से केयर एंड सपोर्ट ग्रुप की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भारती सिन्हा के द्वारा किया गया. इस बैठक में 19 ईलाज रत मरीज ,  2 टीबी से ठीक हो चुके मरीज, 18 उनकी देखभाल करने वाले और  सामुदायिक संरचना के 3 प्रतिनिधि उपस्थित हुए थे. टीबी के वर्तमान मरीज को इलाज के दौरान होने वाली परेशानियों का समाधान डॉक्टर भारती सिन्हा के द्वारा किया गया. इस समाधान में ना सिर्फ दवा बल्कि उसके अलावा शारीरिक गतिविधियां और योग के द्वारा भी उन समस्याओं को समाधान करने के लिए बताया गया. . मरीजों को निश्चय पोषण योजना की राशि मिलने में होने वाली […]

नवगछिया : अखिलेश बने जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ||GS NEWS

नवगछियाबिहारBarun Kumar Babul0

नवगछिया – बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह निषाद ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिलेश सिंह निषाद को नवगछिया संगठन जिला का अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. वहीं अखिलेश सिंह ने शीर्ष नेतृत्व और जिलाध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया है और कहा कि शीर्ष नेतृत्व के उम्मीदों पर खरे उतरने का प्रयास करेंगे. मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार कुशवाहा, बिहपुर विधानसभा के राज्य परिषद सदस्य बुलंजी चौधरी, सुबोध साह,रंजीत मंडल,  अरुण कुमार सिंह,भवेश यादव, प्रिंस पटेल, मुरारी मंडल, ललन महतो, मनोज लाल, अनिल पटेल, चंद्रिका मंडल, साकेत बिहारी, ज्ञानसक सिंह, शाहिद राजा, नवीन निश्चल, […]