Tag Archives: naugachia

Noimg

बस चालकों से अवैध वसूली के आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

अपराधघटनानवगछियापरबत्ताAMBA0

नवगछिया। विगत 16 जुलाई को जिला बेगूसराय के पठसारा नावकोठी निवासी अजित कुमार पिता रामानंद सिंह द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि भागलपुर से बेगूसराय चलने वाली बस (रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 09 पीए 8165, बीआर 09 आर 6809 और बीआर 09 ए 1033) को परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर चौक के समीप शिवम कुमार पिता कबूतरी यादव और उनके साथियों द्वारा बस कंडक्टर से हथियार का भय दिखाकर अवैध वसूली की जाती है। इस संबंध में परबत्ता थाना कांड संख्या 122/24 सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज किया गया। वहीं परबत्ता थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटों के अंदर घटना में संलिप्त अभियुक्त शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधकर्मी शिवम कुमार ने अपने […]

Noimg

मुहर्रम संपन्न, देर रात ताजिया व अखाड़ा कर्बला मैदान पहुंचे || GS NEWS

आयोजनगोपालपुरनवगछियापर्व त्यौहारबिहपुरAMBA0

बिहपुर – सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम का जुलूस निकाला गया. मुस्लिम भाइयों ने पारंपरिक अस्त्रों से खेल का प्रदर्शन किया. मुहर्रम इंतेजामिया कमेटी के सरपरस्त बिहपुर खानकाह गद्दीनशीं हजरत अली कोनेन खां फरीदी सदर मो. इरफान आलम ,उप प्रमुख एनामुल हक अहमद मतवाला,मो. इमरान मो. जावेद, मो. यूसुफ आलम, मो. अशरफ कासिम, मो.वाजिद मो. जुल्फिकार, मो. मुस्तकीम आलम, मो.गजनवी सहित सभी अखाड़ों में खलीफा बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर, दारोगा धर्मवीर कुमार सहित जनप्रतिनिधि पदाधिकारी सक्रिय रहे । AMBA

Noimg

खरीक में निकाला गया ताजिया के साथ निशान जुलुस || GS NEWS

UncategorizedAMBA0

युवाओं ने जमकर दिखाए करतब नवगछिया खरीक प्रखण्ड में बुधवार को मुहर्रम के अवसर पर ताजिया के साथ निशान जुलुस निकाला. प्रखंड के मिरजाफरी, ध्रुबगंज, नागरटोला, खरीक बाजार, पूर्वी व पश्चिमी घरारी, कड़हरू समेत विभिन्न गाँवों से मुहर्रम कमेटी के सदस्यों ने भव्य जुलुस निकाला गया. युवाओं के हाथों में लहरता निशान ने जुलुस की शोभा और दुगुनी कर दी. जुलुस में शामिल युवाओं की टीम ने जगह-जगह खेल-प्रदर्शन करते हुए खरीक बाजार स्थित गोल चौक पहुँचा. सभी जुलुस का एक-दुसरे से मिलान हुआ इसके बाद बारी-बारी से सभी जुलुस अपने-अपने गाँव-गाँव लौटे. देर शाम पहलाम के लिए पुनः गाँव से जुलुस निकालकर गोल चौक पहुँचे. जहाँ देर रात तक पहलाम का सिलसिला जारी था. विधि-व्यवस्था को बनाएं रखने के […]

Noimg

बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2024 का बेगूसराय में 21 और 22 को होगा आयोजन || GS NEWS

आयोजनखेल कूदनवगछियाबिहारभागलपुरAMBA0

नवगछिया – बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2024 का आयोजन बेगूसराय में 21 और 22 जुलाई को होने जा रहा है. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ ने सूची जारी कर दी गई है. जिला महासचिव घनश्याम बताया कि जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता के आधार पर एवं बिहार ताइक्वांडो संघ के नियमो के तहत खिलाड़ियों का चयन किया गया है. खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है-सब जूनियर वर्ग में देवा श्री हरिओम कुमार, हिमांशु कुमार, आदित्य कुमार कैडेट वर्ग में आराध्या सिंह, रितु प्रिया, इशू कुमार, जयंत राय, शिवम कुमार जूनियर वर्ग में मीनाक्षी कुमारी सीनियर वर्ग में जीनी खातून. AMBA

Noimg

पतंजलि कंपनी का सेल्समैन बता हथियार का भय दिखाकर लाखों के जेवरात लेकर दो अज्ञात अपराधी फरार || GS NEWS

अपराधघटनानवगछियाबिहपुरAMBA0

अज्ञात पर केस दर्ज नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कायस्थ टोला बिहपुर वार्ड संख्या 7 में बुधवार की दोपहर करीब 12:05 बजे दो अज्ञात युवकों ने खुद को पतंजलि कंपनी का सेल्समैन बताकर स्थानीय मनोज कुमार वर्मा पिता स्वर्गीय कार्तिक लाल घोष के घर के अंदर प्रवेश किया। उन्होंने जेवरात की सफाई करने की बात कहकर महिला के गले से सोने की चेन, अंगूठी, लॉकेट और चांदी का कड़ा लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार घर में वृद्ध मनोज वर्मा के अलावा पत्नी, दो पुत्री और एक नाती मौजूद थे। तभी घर के पीछे के गेट पर खटखटाने की आवाज आई। जबतक घरवाले पूछते हुए गेट तक पहुंचे, तबतक दो युवक उनके घर के मुख्य गेट पर आकर […]

Noimg

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत || GS NEWS

train hadsaगोपालपुरघटनानवगछियानारायणपुरAMBA0

नवगछिया। कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच नारायणपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी सम्पार से आगे बालाहा रेलवे ढ़ाला के समीप पोल संख्या 78/25 रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की संध्या अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से नगरपारा गांव के स्वर्गीय बुद्धन सिंह का पुत्र ललित कुमार 20 वर्ष का कटकर मौत हो गई। नगरपारा दक्षिण पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक गंगा स्नान के लिए निकला था। मृतक चार भाई व दो बहन में छोटा था। पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। मां लातो देवी समेत अन्य परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया […]

Noimg

विधायक ने कोसी बाढ़ ग्रस्त हरिओ गांव का किया पैदल भ्रमण || GS NEWS

आपदाकोसीगोपालपुरनवगछियाबाढ़AMBA0

गांव में कई जगहों पर ग्रामीणों के साथ बैठक कर सुनी फरियाद नवगछिया। बिहपुर भाजपा विधायक ई कुमार शैलेंद्र ने बुधवार को बिहपुर प्रखंड अंतर्गत कोसी बाढ़ ग्रस्त हरिओ गांव का पैदल भ्रमण किया। भ्रमण के बाद भगवती स्थान, ठाकुरबाड़ी हाई स्कूल और आंबेडकर चौक पर ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में ग्रामीणों ने बिजली की समस्या, राशन, आयुष्मान कार्ड, श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार के द्वारा स्वाभाविक मृत्यु और दुर्घटना से मृत्यु होने के बाद सरकार द्वारा मिलने वाली पचास हजार और दो लाख रुपए की राशि समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। विधायक ने सभी योजनाओं को विस्तार से ग्रामीणों को समझाया और बिजली की समस्या पर शीघ्र अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित किया। गांव में भगवती […]

Noimg

नवोदय में 6वीं कक्षा में नामांकन के लिए आवेदन शुरू || GS NEWS

उद्घाटनकटावगणतंत्र दिवसनगर निगमAMBA0

नवगछिया। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी 2025 को आयोजित होगी। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2024 है। 1 मई 2013 से 31 जुलाई 2015 आयु वर्ग के भागलपुर जिला के रहने वाले सभी बच्चे जो भागलपुर जिले में पांचवी कक्षा में अध्यनरत है। छठी कक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरकर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट: https:// navodaya.gov.in पर जाकर क्लास 6 में एडमिशन के लिए फॉर्म भर सकते हैं। सभी अभिभावक, शिक्षक, विद्यालय प्रभारी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से जवाहर नवोदय विद्यालय भागलपुर के प्राचार्य रोशन लाल ने अपील की है कि भागलपुर जिले के पंजीकृत सभी विद्यालयों से पांचवीं में पढ़ रहे छात्र-छात्रों का नवोदय […]

Noimg

जुल्म के खिलाफ लडते हुए हज़रत इमामे हुसैन शहीद हो गए : मौलाना अबूल कलाम || GS NEWS

अजब - गजबकोसीजगदीशपुरनवगछियाAMBA0

जलसे मे सीमांचल के हजरत मौलाना अबूल कलाम ने जलसे को संबोधित करते हुए कहा कि हजरत इमामे हुसैन हमेशा जुल्म के खिलाफ रहते थे। दुनिया वाले को यह पैगाम दिया कि किसी जालिम के सामने झुकना नही है, उसका डटकर मुकाबला करना है। नवगछिया। बिहपुर जामा मस्जिद के सामने बुधवार को जश्न ए शौहदाए कर्बला कांफ्रेंस आयोजित किया गया। जलसे की सदारत बिहपुर खानका ए आलिया फरिदिया मोहब्बतिया के सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खॉ फरीदी व जेरे कयादत नायव सज्जादानशी हजरत अली शब्बर खॉ फरीदी ने किया। जलसे मे पूर्णिया के शायरे इस्लाम सावान रजा, भागलपुर के शायरे इस्लाम शमस तबरेज, शायरे इस्लाम नुर उद्दीन ने एक से बढकर एक हजरत इमामे हुसैन की शान में ऩाति कलाम सुनाया। […]