Tag Archives: naugachia

Noimg

विधायक ने आशा, ममता, संविदा पर बहाल एएनएम एवं कर्मियों के साथ किया बैठक || GS NEWS

आयोजनजॉब वेकेंसीनवगछियाबैठकAMBA0

नवगछिया। बिहपुर भाजपा विधायक ई कुमार शैलेंद्र लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रखंड कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यानि जनता को जहां भी परेशानी से जूझना पड़ता है, वहां औचक निरीक्षण करते है और जनता के हित में फैसले लेते है। भ्रष्टाचार मुक्त बिहपुर विधानसभा हो इसके लिए हर छोटी से बड़ी गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए है, इसी कड़ी में मंगलवार को नारायणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा, ममता, संविदा पर बहाल एएनएम तथा स्वास्थ्य केंद में कार्यरत सभी कर्मचारियों के साथ बैठक किए और उनकी समस्याओं को सुन उसके निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए तथा जो मामला सरकारों से जुड़े हुए हैं उन मामलों को सरकार के सामने सदन में रखने का आश्वासन दिया। विधायक […]

Noimg

वीआईपी प्रमुख के पिता की हत्या अत्यंत दुखद: ई कुमार शैलेंद्र || GS NEWS

UncategorizedAMBA0

नवगछिया। वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी के पिता की हत्या पर बिहपुर भाजपा विधायक ई कुमार शैलेंद्र ने गहरी दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि वीआईपी प्रमुख के पिता की हत्या अत्यंत दुखद और स्तब्ध कर देने वाला है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं मुकेश साहनी के प्रति और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं और दुःख प्रकट करते है। वही भाजपा मुख्य प्रवक्ता प्रो गौतम कुमार ने कहा की हत्यारा कोई भी हो बच नहीं सकता। विशेष टीम गठित कर हत्यारे को जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा साथ ही इस हत्याकांड में स्पीडी ट्रायल चला कर हत्यारों को सजा दिलवाई जायेगी। AMBA

Noimg

वृक्षारोपण पखवारा के तहत कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS

Environmentआयोजनउपलब्धिनवगछियाAMBA0

नवगछिया: लायन्स क्लब नवगछिया टाउन के तत्वावधान में मंगलवार को माता स्वगीर्य पार्वती देवी एवं पिता स्वर्गीय हुलास रुंगटा की स्मृति में पार्वती वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब डायरेक्टर लायन अजय कुमार रुंगटा और लायन सदस्यों ने मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन बिनोद कुमार चिरानीयां ने की और संचालन सचिव लायन प्रवीण केजरीवाल ने किया। सर्वप्रथम डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन कमलेश कुमार अग्रवाल ने प्रथम जिला पाल लायन प्रदीप खेतान के द्वारा क्लब की नई टीम को बधाई दी। वृक्षारोपण पखवारा दिवस पर क्लब डायरेक्टर लायन अजय कुमार रुंगटा ने जयशंकर मंडल, अभय प्रकाश मुनका, और ओमप्रकाश चिरानीयां को लायन्स पिन और लायन्स दुपट्टा से सम्मानित करते हुए क्लब की […]

Noimg

नवगछिया में बिहुला के मायके में विषहरी पूजा की तैयारी शुरू || GS NEWS

आयोजननवगछियापर्व त्यौहारभक्ति पूजा अर्चनाभागलपुरAMBA0

नवगछिया: सती बिहुला की भूमि नवगछिया में बिहुला विषहरी पूजा की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है। मंगलवार को छोटी ठाकुरवाड़ी रोड स्थित मनसा सदन में बिहुला विषहरी पूजा समरोह समिति की एक बैठक अध्यक्ष विमल किशोर पोद्दार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि पूजा समरोह को भव्य बनाने के लिए पूरे शहर को सजाया-संवारा जाएगा और प्रमुख चौराहों पर मंजूषा पेंटिंग के गेट बनाए जाएंगे। इस आयोजन का शुभारंभ 17 अगस्त को सुबह 10 बजे प्रतिमा पूजन से होगा। शाम को भजन संध्या, बालक लखेन्द्र की बारात भ्रमण, रात में बिहुला-लखेन्द्र विवाह और सर्पदंश की कथा का आयोजन किया जाएगा। 18 अगस्त की देर शाम को विसर्जन के साथ समापन होगा। हर […]

Noimg

वन कैडेट वन ट्री कार्यक्रम के तहत जी बी कॉलेज, नवगछिया में पौधारोपण || GS NEWS

आयोजनउपलब्धिनवगछियाAMBA0

नवगछिया: वन कैडेट वन ट्री कार्यक्रम के तहत जी बी कॉलेज, नवगछिया में एनसीसी 35 बिहार बटालियन, पूर्णिया के कर्नल अमित अहलावत एवं कर्नल मनीष वर्मा द्वारा पौधारोपण किया गया। प्राचार्य प्रो. शिव शंकर मंडल और एएनओ प्रो. अमित कुमार आलोक ने कर्नल अमित अहलावत और कर्नल मनीष वर्मा का स्वागत बुके और अंगवस्त्र से किया। एनसीसी कैडेटों ने कर्नल अमित अहलावत और कर्नल मनीष वर्मा को एनएच 31 से स्कॉट कर लाया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अपने संबोधन में कर्नल अहलावत ने कैडेटों का उत्साहवर्धन किया और उनकी प्रशंसा की। उन्होंने अग्निवीर योजना के संदर्भ में कैडेटों की आशंकाओं को दूर किया और नए पाठ्यक्रम में शामिल एनसीसी के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. […]

Noimg

बाइक लूटकांड में फरार कुख्यात अपराधी ऋषव को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार || GS NEWS

उपलब्धिखरीकघटनानवगछियाAMBA0

नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र के कठेला मोड़ के पास बीते माह18 जून की रात हथियार के बल मेडिकल कर्मी का बाइक लूट करने के मामले में फरार चल रहे कठेला निवासी कुख्यात ऋषव चौधरी को बिहार एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर पसराहा दियारा से सोमवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया.एस टीएफ ने गिरफ्तार कुख्यात को खरीक थाना लाया. पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया और वहाँ से उसे जेल भेज दिया गया. कुख्यात ऋषव का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में जेल भी जा चुका है.वह खरीक के तत्कालीन थानाध्यक्ष पंकज कुमार पर भी गोली चलाने की मामले […]

Noimg

नवगछिया अनुमंडल के मध्य विद्यालय नवादा में सांप को बचाने के लिए चलाया जागरूकता अभियान

UncategorizedआयोजनगोपालपुरनवगछियाAMBA0

नवगछिया – भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के तत्वधान में जलज परियोजना अंतर्गजत विश्व सांप दिवस के अवसर पर नवगछिया नगर परिषद के मध्य विद्यालय नवादा में सांप को बचाने के लिए चलाया जागरूकता अभियान. इस मौके पर जलज परियोजना के सहायक समन्यवक राहुल कुमार राज ने अपील की है कि यदि सांप कहीं आपको दिख जाए, तो उसें मारे नहीं बल्कि सुरक्षित छुड़वाने का प्रयास करें. घटते जंगल और बढ़ती आबादी की वजह से जंगली जीव विशेषकर रेंगने वाले जीव सरीसृप वर्ग (रेप्टाइल) के आवासों में कमी आ गई है. बरसात के मौसम में सांपों के बिलों में पानी भरने के कारण ये अक्सर भटकते हुए रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं. ऐसे में यदि आपको कहीं सांप नजर आए […]

Noimg

उत्साहित होकर छात्र छात्राएं करवा रहें रजिस्ट्रेशन || GS NEWS

creative talent huntParikshaआयोजननवगछियाAMBA0

ज्ञान वाटिका में होगा Creative Talent Hunt का आयोजन, छात्र-छात्राएं दिखाएंगें अपनी प्रतिभा नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों की खोज जीएस न्यूज़ समाचारपत्र द्वारा लगातार जारी है । इस बाबत अंग प्रदेश के सुप्रसिद्ध जीएस न्यूज़ द्वारा प्रतिभा खोज प्रतियोगिता Creative Talent Hunt नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड में स्थित आवासीय ज्ञान वाटिका में आयोजित हो रहा हैं जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुका हैं । प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा । वहीं इस बाबत कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर अमर कुमार झा ने बताया कि सोमवार से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुका हैं और लगभग लगभग 200 बच्चों का रजिस्ट्रेशन हो चुका हैं अन्य का जारी हैं । रजिस्ट्रेशन व प्रतियोगिता से संबंधित […]