Tag Archives: naugachia

Noimg

दुल्हन अपना मेहंदी देखकर रो रो कर बोली, “बारात वापस लौट गई, मेरी शादी नहीं हुई, इसमें मेरा क्या कसूर?” || GS NEWS

आपसी विवादघटनानवगछियापरबत्ताAMBA0

अब लड़की से लड़के की शादी होगी या नहीं, बना चर्चा का विषय भागलपुर: पूरे गांव में मायूसी छाई हुई है। सभी लोग इस शादी को लेकर चर्चा कर रहे हैं कि अब लड़की से लड़के की शादी होगी या नहीं। बिहार में शादियों के सीजन में हमने तरह-तरह की कहानियाँ सुनी हैं, जिसमें कभी मटन तो कभी मछली को लेकर वर-वधु पक्ष में मारपीट की घटनाएं आम हैं। लेकिन नवगछिया के इस्माइलपुर प्रखंड अंतर्गत शिव मंदिर टोला में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसमें बारात के दरवाजे लगने के दौरान लड़के की गाड़ी से उसे उतारने के समय शराब के नशे में लड़की पक्ष के बुआ के बेटे द्वारा गोली चला दी गई, जिससे मौके पर ही लड़के […]

Noimg

घटना के कुछ ही घँटों के भीतर चोरी की गई सामान के साथ तीन अपराधी को ख़रीक पुलिस ने किया गिरफ्तार || GS NEWS

अपराधउपलब्धिनवगछियाबिहपुरAMBA0

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा से मिली जानकारी के अनुसार विगत 14 जुलाई को बिहपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर निवासी नितेश कुमार पिता रामदेव दास द्वारा लिखित आवेंदन दिया गया कि बीते रात्री बीआरसी ख़रीक में रखा मॉनिटर एवं अन्य सामान अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में ख़रीक थाना कांड संख्या- 156/24 सुसंगत धाराओं के तहत अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया। वही ख़रीक थाना पुलिस ने मानवीय व तकनीकी आसूचना संकलन के आधार पर त्वरित कार्यवाई करते हुए महज कुछ ही घँटों के अंदर घटना में संलिप्त अभियूक्त नदी थाना क्षेत्र के कालूचक विशपुड़िया निवासी विक्रम कुमार पिता मनोज यादव, हरेराज कुमार पिता दिलिप यादव और देवराज कुमार पिता संजय यादव को […]

Noimg

विधायक ने प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियानिरीक्षणबिहपुरAMBA0

अनुपस्थित मिले सभी प्रखंड व अंचल कर्मी कार्य से पहुंचे लोगों ने पदाधिकारी व कर्मी का किया शिकायत नवगछिया। बिहपुर भाजपा विधायक ई कुमार शैलेंद्र के नेतृत्व में बिहपुर विधानसभा में जनता के हित में नीत नए अध्याय जोड़े जा रहे है। विधायक ने सोमवार को बिहपुर प्रखंड कार्यालय का अचौक निरीक्षण किया। बता दे कि बिहपुर प्रखंड मुख्यालय में अधिकांश कर्मी अनुपस्थित पाए गए। प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न कार्यों से पहुंचे उपस्थित जनता जो की पदाधिकारी के आने का इंतजार कर रहे थे उनसे भी मिले और परेशानी जाना। विधायक द्वारा पूछने पर सभी ने पदाधिकारियों एवं प्रखंड व अंचल कर्मियों की शिकायत भी की। विधायक ने सभी को भरोसा दिलाया की जनता के साथ किसी भी तरह का […]

Noimg

कोसी नदी का पानी अब धीरे-धीरे चारों तरफ फैलने लगा || GS NEWS

आपदाकोसीनवगछियाबाढ़AMBA0

नवगछिया : कोसी नदी का पानी अब धीरे-धीरे चारों तरफ फैलने लगा है. कोसी का पानी कलबलिया नदी में उतर आया है, जिससे कई गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. खेतों में पानी घुसने से फसल डूब गयी हैं. किसान कच्ची फसल काट रहे हैं. कोसी का पानी कलबलिया नदी में आने से रंगरा के सलुइस गेट पर पानी के दबाव का खतरा मंडराने लगा है. स्लुइस गेट के टूटने से मुरली, चन्दरखरा, लतरा, भवानीपुर, गोपालपुर सहित कई गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं. लोग दहशत में अपना सामान समेटने लगे हैं. कोसी का पानी तेजी से डुमरिया, तिरासी, सुकटिया बाजार होकर सिमरिया करारी तीनटंगा की ओर बढ़ने लगा है. AMBA

Noimg

नप के कार्यपालक पदाधिकारी ने मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर को दिया आवेदन || GS NEWS

नगर निगमनवगछियारेलवेAMBA0

नवगछिया : जलजमाव की समस्या को लेकर नवगछिया नप के कार्यपालक पदाधिकारी ने मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर को आवेदन दिया. आवेदन के अनुसार नप नवगछिया के स्टेशन रोड में वर्षा से जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो रही है. स्थानीय लोगों का जीवन नरकीय हो गया है. रेलवे यात्री व अन्य लोगों को तीन से चार फीट गंदे पानी में आवागमन करना पड़ता है. स्टेशन रोड स्थित दुकानदार व नागरिकों में संक्रमण, मलेरिया, डेंगू, चिकन गुनिया जैसी महामारी फैलने की संभावना है. घंटों यातायात बाधित होती है. स्टेशन रोड स्थित दुकानों में पानी घुस जाता है. नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी ने निरीक्षण में नाला निर्माण का निर्देश दिया है. उक्त स्थल पर रेलवे व रैयती जमीन का किनारा है. नप […]

Noimg

तिनटंगा करारी में दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग, दो गिरफ्तार || GS NEWS

Uncategorizedआपसी विवादघटनानवगछियामारपीटAMBA0

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट और फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के संबंध में पुलिस ने भलेश्वर यादव, पिता बुच्ची यादव और गगन यादव, पिता विरेन्द्र यादव, दोनों निवासी तिनटंगा करारी, थाना गोपालपुर, जिला भागलपुर को गिरफ्तार किया है। भलेश्वर यादव को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि गगन यादव को मारपीट के आरोप में पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर गोपालपुर थाना में दो मामले दर्ज किए हैं। पहला मामला कांड संख्या 191/24, जिसमें […]

Noimg

दुल्हन के भाई नें दूल्हे के मौसा कर दी हत्या || GS NEWS

अपराधआपसी विवादघटनानवगछियाAMBA0

नवगछिया के इस्माईलपुर के शिव मंदिर टोला में देर रात घटी घटना, शादी टली पीरपैंती से परबत्ता शिवमंदिर टोला आई थी बारात नवगछिया: नवगछिया पुलिस जिला के इस्माईलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परबत्ता पंचायत वार्ड संख्या-15, शिव मंदिर टोला में रविवार/सोमवार रात करीब दो बजे एक शादी समारोह में दूल्हे की गाड़ी को पंडाल तक ले जाने को लेकर हुए विवाद में बारात और सारात पक्ष के बीच मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने देशी कट्टा से आकाशीय फायरिंग शुरू कर दी। दूल्हे के मौसा ने जब युवक को समझाने की कोशिश की, तो उसने सामने से गोली चला दी। गोली दूल्हे के मौसा के सिर में लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कहलगांव […]

Noimg

छात्रावास को लेकर अभाविप ने एसडीएम को सौंपा मांग पत्र || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरशिक्षाAMBA0

नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया जिला के मदन अहिल्या महिला कॉलेज इकाई ने महाविद्यालय में करोड़ों की लागत से बने छात्रावास को चालू करने की मांग को लेकर समस्या संग्रह अभियान से आंदोलन की शुरुआत की। इस अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के कैम्पस में समस्या संग्रह चलाया गया था। वहीं, नवगछिया अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार से मिलकर मांग पत्र सौंपा गया। अभियान का नेतृत्व कर रहीं कॉलेज अध्यक्ष कुसुम कुमारी ने एसडीएम उत्तम कुमार को बताया कि नवगछिया एक ग्रामीण इलाका है और यहाँ के सुदूर ग्रामीण इलाकों में एकमात्र महिला महाविद्यालय है, जहाँ हजारों की संख्या में छात्राएँ प्रतिदिन पढ़ने आती हैं। छात्रावास की सुविधा न होने के कारण आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण […]