Tag Archives: naugachia

Noimg

पैगम्बर मुहम्मद मुस्तफा के मुये मुबारक की जियारत और महफिले शमा के साथ उर्स संपन्न || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरAMBA0

नवगछिया। खानका ए आलिया फरिदिया मोहब्बतिया बिहपुर में सुफी संत धर्मगुरु हजरत सैयदना मोहब्बत शाह रहमतुल्लाह अलैहे एवं हजरत सैयदना अलैहदाद शाह रहमतुल्लाह अलैहे का सालाना दो दिवसीय उर्स ए पाक का समापन देर शाम को हो गया। बुधवार की देर रात खानका के सज्जादानशीं हजरत अली कौनैन खॉ फरीदी की सदारत एवं नायब सज्जादानशीं हजरत मौलाना अली शब्बर खॉ फरीदी की कयादत में शानदार जलसा और कब्बाली का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सिवान के मशहूर मौलाना हजरत गुलाम गौस, सीमांचल के मौलाना हजरत डॉ. मोबशीर रजा, और हजरत मौलाना अबूसालेह फरीदी ने हजरत मोहब्बत शाह एवं अलैहदाद शाह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हजरत मोहब्बत शाह रहमतुल्लाह अलैहे का सारा जीवन भलाई और गरीबों की […]

Noimg

नवगछिया में वर्षों से संचालित हो रहा झोला छाप डॉक्टर का नर्सिंग होम || GS NEWS

उपलब्धिनवगछियाभागलपुरस्वास्थ्यAMBA0

इंटर पास डॉक्टर कर रहे गर्भवती, नवजात सहित सभी बीमारी का इलाज नवगछिया के गौशाला रोड में पोखर के सामने स्थित फर्जी झोलाछाप डॉक्टर के नर्सिंग होम का मामला प्रकाश में आया है, जहां इंटर पास डॉक्टर नवजात शिशुओं का इलाज कर रहे हैं। यह नर्सिंग होम वर्षों से संचालित हो रहा है और स्वास्थ्य विभाग इस बात से बेखबर है। मामले का खुलासा तब हुआ जब नवगछिया के श्रीपुर निवासी अरविंद कुमार सिंह ने गुरुवार को नवगछिया नगर सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव को फोन कर इस फर्जीवाड़े की सूचना दी। सूचना मिलने पर प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव अपने दल के साथ उक्त अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। जांच में पाया गया कि डॉक्टर एस कुमार, […]

Noimg

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी का घोर अपमान किया : अरुण यादव || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरराजनीतिAMBA0

नवगछिया : “राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सितंबर 2022 में अपनी मां के श्राद्धकर्म के उपरांत मुरेठा बांधा था और प्रतिज्ञा लिया था कि जबतक नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटा नहीं देंगे तबतक मुरैठा नहीं खोलेंगे। लेकिन सम्राट चौधरी ने प्रतिज्ञा पूरी किये बिना मुरैठा खोलकर अपने पूर्वजों की जग हसाई करने का काम किया है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अयोध्या नगरी के सरयू नदी में स्नान कर सरयू नदी को भी अपवित्र करने काम किया है। वहीं रामलला के मंदिर में मुरैठा समर्पित कर रामलला के मर्यादा का उल्लंघन कर रामलला का घोर अपमान करने का काम किया […]

Noimg

नवगछिया: आरओबी निर्माण और बारिश से अस्पताल और बाजार जाने वाली सड़कें खतरनाक || GS NEWS

घटनानगर निगमनवगछियानिर्माणबाढ़बिहारभागलपुरAMBA0

नवगछिया: बरसात के दिनों में और आरओबी (रेल ओवरब्रिज) के चल रहे निर्माण के कारण नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल और बाजार जाने वाली सड़क खतरनाक हो गई है। हरनाथचक के समीप सड़क पर वर्षा का पानी भर जाने से बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। बुधवार को पानी भरे गड्ढे में फंसकर एक टोटो पलट गया, जिसमें सवार लोगों को चोटें आईं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि टोटो, बाइक और साइकिल सवार गड्ढों और फिसलन का शिकार हो रहे हैं। मकनपुर चौक एनएच 31 से नवगछिया बाजार और अस्पताल जाने वाली सड़क की स्थिति गंभीर है, जिससे लोग काफी चिंतित हैं। इसे नवगछिया का लाइफ लाइन रोड भी कहा जाता है । स्थानीय प्रशासन से निवेदन […]

Noimg

स्वामी विवेकानंद: एक युगद्रष्टा और भारत की आत्मा || GS NEWS

UncategorizedनवगछियाबिहारभागलपुरAMBA0

स्वामी विवेकानंद, एक ऐसा नाम जो भारतीय सांस्कृतिक पुनर्जागरण के प्रतीक हैं। उनका जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। बचपन का नाम नरेंद्रनाथ था, लेकिन अध्यात्म की राह में चलते हुए वे स्वामी विवेकानंद बने और पूरी दुनिया में भारत के अद्वैत वेदांत के संदेश को फैलाया। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा विवेकानंद जी का बचपन अद्भुत प्रतिभा और ज्ञान से भरपूर था। उन्होंने अपने पिता से कानून और मां से आध्यात्मिकता का प्रभाव लिया। रामकृष्ण परमहंस के सान्निध्य में उन्होंने आध्यात्मिक शिक्षा प्राप्त की और अपने गुरु की शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। शिकागो का ऐतिहासिक भाषण 1893 में स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भाग लिया और अपने उद्घाटन […]

Noimg

ढोलबज्जा सहित आसपास के गांवों में बिजली की स्थिति काफी खराब || GS NEWS

What मौसमढोलबज्जानवगछियाबिहारभागलपुरसमस्याAMBA0

भागलपुर जिले में जैसे ही मानसून ने दस्त दी, ढोलबज्जा सहित आसपास के गांवों में बिजली की स्थिति काफी खराब हो गयी. लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. बारिश होते ही बिजली कब आती है, कब चली जाती है इसका कोई पता ही नहीं चलता है. बारिश में दो-तीन दिन तक बिजली नहीं आती है. अभी लोग मोबाइल चार्ज करने के लिए बाजार जाकर किसी दुकानदार को इनवर्टर पर चार्ज करने के लिए देता है| विकास रजक बताते हैं कि ढोलबज्जा पंचायत के साथ बिजली विभाग सौतेला व्यवहार कर रहा है. बिजली हल्की बारिश में दो-तीन दिन गायब रहती है. संतोष कुमार ठाकुर बताते हैं कि बिजली से हम लोग दुकान पर काम नहीं कर पाते हैं. […]

Noimg

नवनिर्मित अनुमंडल कार्यालय भवन तक पहुंचने का रास्ता कीचड़मय || GS NEWS

अनुमंडल अस्पतालगोपालपुरनवगछियानिर्माणभागलपुरAMBA0

नवगछिया: अनुमंडल कार्यालय के नवनिर्मित भवन तक पहुंचने का संपर्क पथ कीचड़मय हो गया है। इस भवन में अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का कार्यालय स्थित है। भवन तो बन गया है और सभी पदाधिकारी शिफ्ट हो गए हैं, किंतु वहां पहुंचने के लिए संपर्क पथ का निर्माण नहीं हुआ है। बारिश के कारण रास्ता कीचड़मय हो गया है, जिससे पदाधिकारियों, आम लोगों और वकीलों को काफी परेशानी हो रही है। अधिवक्ता कृष्ण कुमार आजाद, विभाष प्रसाद सिंह, परमानंद साह, और किशोर झा ने अविलंब सड़क निर्माण की मांग की है। AMBA

Noimg

महज 48 घंटे के भीतर ख़रीक पुलिस ने अपहृता को किया बरामद || GS NEWS

उपलब्धिघटनानवगछियाबिहारभागलपुरAMBA0

नवगछिया: पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विगत 30 जून को वादी के द्वारा ख़रीक थाना में लिखित आवेदन दिया गया कि सुबह करीब 4 बजे जब घर के लोग सोकर जगे तो वादी की नाबालिक पुत्री घर में नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि एक लड़का अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी करने की नीयत से भाग गया है। इस संबंध में ख़रीक थाना कांड संख्या- 147/24 सुसंगत धाराओं के तहत दर्ज किया गया। वहीं, कांड दर्ज कर ख़रीक थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे के अंदर इस कांड की अपहृता को बरामद कर चिकित्सीय जांच एवं न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान के […]

Noimg

सुफी संत हज़रत सैयदना मोहब्बत शाह रहमतुल्लाह अलैहे एवं हजरत सैयदना अलैहदाद शाह रहमतुल्लाह अलैह का उर्स शुरू || GS NEWS

उद्घाटननवगछियाबिहपुरAMBA0

बिहपुर खानका में दो दिवसीय उर्स ए पाक शुरू अकीदतमंदों ने चढाई चादर नवगछिया। बिहपुर खानका ए आलिया फरिदिया मोहब्बतिया मे हर वर्ष की तरह बुधवार को सुफी संत धर्म गुरू हज़रत सैयदना मोहब्बत शाह रहमतुल्लाह अलैहे एवं हजरत अलैहदाद शाह रहमतुल्लाह अलैह का दो दिवसीय सालाना उर्स ए पाक आगाज हो गया। खानका परिसर में कुरान खानी एवं मगरीब की नमाज के बाद खानका के सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खॉ फरीदी एवं नायव सज्जादानशीं हजरत अली शब्बर खॉ फरीदी के हाथो खानकाही झंडा फहराया गया। खानकाही कब्बाली एवं शानदार जलसे का आयोजन देर रात तक जारी था। खानका, मजार शरीफ पर सज्जादानशी के हाथो चादर पोशी, गुलपोशी, फुलपोशी कर देश की तरक्की व अमन चैन की दुआ मांगी। अकीदतमंदों […]