Tag Archives: naugachia

Noimg

नवगछिया में सीपीआर ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन || GS NEWS

उद्घाटनउपलब्धिनवगछियाबिहारभागलपुरAMBA0

सावित्री पब्लिक स्कूल नवगछिया में जीवन जागृति सोसायटी द्वारा दिया गया सीपीआर प्रशिक्षण नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन नवगछिया के एसपी पूरण कुमार झा (आईपीएस) ने दीप प्रज्वलित कर किया। सीपीआर जीवन बचाने की महत्वपूर्ण तकनीक है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को सीपीआर का ज्ञान देना और दुर्घटना के समय इसे लागू करने के लिए प्रशिक्षित करना था। जीवन जागृति सोसायटी की इस मुहिम में एसपी पूरण कुमार झा ने डॉ. अजय कुमार सिंह और टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि सीपीआर का ज्ञान दुर्घटनाओं और हार्ट अटैक के दौरान जीवन बचाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में फर्स्ट एड की जानकारी भी दी […]

Noimg

नवगछिया स्टेशन रोड पर जाम की समस्या निपटाने के लिए बैठक, अतिक्रमण हटाने का निर्णय ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। नवगछिया स्टेशन रोड पर जाम की समस्या को निपटाने के लिए असिस्टेंट कमांडर जीएस सलोनी के साथ स्टेशन परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश, नवगछिया थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह, यातायात थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, और आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार मौजूद थे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि किसी भी सूरत में स्टेशन रोड पर सब्जी की दुकान और ठेला नहीं लगाया जाएगा। सब्जी दुकान और ठेला रोड के किनारे तीन फीट की दूरी पर लगाए जाएंगे। बैठक के निर्णय के बाद रोड पर से अतिक्रमण को हटाया गया। सब्जी बेचने वालों को सख्त चेतावनी दी गई कि यदि उन्होंने रोड पर सब्जी की दुकान और ठेला लगाया तो उन पर […]

Noimg

नवगछिया पुलिस जिला के सभी थाना परिसर ने जन संवाद कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

नवगछियानिर्माणबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। पुलिस जिला के सभी थाना परिसरों में सोमवार को जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और आम जनता ने भाग लिया। बिहपुर रेल थाना में जीआरपी थानाध्यक्ष सुदामा पासवान, बिहपुर थाना में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर और झंडापुर थाना में थानाध्यक्ष मनोज कुमार के संयोजन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और आम जनता को नए प्रभावी कानून और धाराओं के प्रमुख विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बिहपुर थाना में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी मुख्यालय मनोज सुमन उपस्थित थे। उनके साथ महंत नवलकिशोर दास, पूर्व प्रमुख अरविंद चौधरी, मु. इरफान आलम, मुखिया मनोज लाल, अलख निरंजन पासवान, सरपंच अशोक गोस्वामी, अनि सुजीत […]

Noimg

ढोलबज्जा प्रखंड संघर्ष समिति ने सांसद से सड़कों की मरम्मत की मांग || GS NEWS

ढोलबज्जानवगछियानिर्माणभागलपुरसमस्याAMBA0

ढोलबज्जा : ढोलबज्जा प्रखंड संघर्ष समिति के सदस्यों ने नव निर्वाचित सांसद अजय कुमार मंडल का ध्यान ढोलबज्जा पंचायत की जर्जर सड़कों की ओर आकृष्ट करवाया। विकास रजक ने बताया कि पुल-पुलिया के बजाय अगर सांसद ढोलबज्जा पंचायत की सभी सड़कों को सही करा दें, तो राहगीरों को आने-जाने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। संतोष कुमार भगत ने बताया कि पंचायत की स्थिति बद से बदतर हो गई है। हल्की बारिश में ही बाजार में पानी भर जाता है और आज तक इसका स्थायी निदान नहीं निकाला गया है। ढोलबज्जा बाजार में बारिश के पानी को निकालने के लिए नाला का निर्माण होना था, लेकिन सांसद का दूसरा टर्म शुरू हो चुका है और कोई काम अभी तक […]

Noimg

नवगछिया आरपीएफ ने ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार || GS NEWS

आपसी विवादगोपालपुरनवगछियापुलिसभागलपुरAMBA0

नवगछिया : नवगछिया आरपीएफ पुलिस ने ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रंगरा थाना के सधुआ निवासी विजय प्रसाद पाल का पुत्र संजीव कुमार है। आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि महानंदा एक्सप्रेस में प्लेटफार्म नंबर दो पर एक यात्री से मोबाइल चोरी कर भाग रहा था। आरपीएफ पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ मोबाइल चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। AMBA

Noimg

बिहपुर एनएच31 पर सड़क दुर्घटना में मध्याह्न भोजन साधनसेवी घायल || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरमध्यान भोजनसड़क दुर्घटनाAMBA0

बिहपुर एनएच31 पर सड़क दुर्घटना में बिहपुर प्रखंड की मध्याह्न भोजन साधनसेवी कृष्णा प्रखर घायल हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार, प्रा. वि. जबदर टोला औलियाबाद में बच्चों के भोजन में कीड़ा मिलने की जानकारी मिलने पर साधनसेवी कृष्णा प्रखर खरीक से अपनी स्कूटी से बिहपुर आ रही थीं। तभी तेज गति के वाहन से बचने की कोशिश में वे बिहपुर में लड्डू पेट्रोल पंप के पास अपनी स्कूटी समेत सड़क पर गिर गईं, जिससे वे घायल हो गईं। सीएचसी में चिकित्सक ने उनका प्राथमिक इलाज किया। AMBA

Noimg

बिहपुर के स्कूल में मध्याह्न भोजन के दौरान छात्रा की थाली में मिला कीड़ा, अभिभावकों ने की भोजन की गुणवत्ता में सुधार की मांग || GS NEWS

UncategorizedनवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरAMBA0

बिहपुर प्रखंड के प्रा. वि. जबदर टोला औलियाबाद में मध्याह्न भोजन के दौरान कक्षा दो की छात्रा पल्लवी कुमारी की थाली में कीड़ा निकल गया। इस बात की जानकारी मिलते ही कई अभिभावक स्कूल पहुंच गए। हालांकि, अन्य किसी बच्चे की थाली में कीड़ा नहीं मिला। प्रभारी प्रधानाध्यापिका पूजा कुमारी ने तुरंत विभागीय अधिकारी और बिहपुर सीएचसी को सूचित किया। सूचना मिलते ही सीएचसी से सीएचओ भीम सिंह सैनी स्वास्थ्यकर्मियों के साथ स्कूल पहुंचकर उक्त छात्रा समेत सभी छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य जांच किया, जिसमें सभी बच्चे ठीक पाए गए। मामले की जानकारी मिलने पर प्रखंड मध्याह्न भोजन साधनसेवी कृष्णा प्रखर और डीपीएम/एमडीएम मनोज कुमार भी विद्यालय पहुंचे। उन्होंने छात्रा समेत सभी बच्चों से बात की और अभिभावकों ने भोजन की […]

Noimg

नवगछिया नगर परिषद ने पुल निर्माण निगम को दी चेतावनी, सड़क और जल निकासी की समस्या पर ध्यान देने की मांग || GS NEWS

नवगछियानिर्माणबिहारभागलपुरसमस्याAMBA0

नवगछिया : नवगछिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने मकंदपुर चौक से थाना चौक के बीच निर्माणाधीन पुल के नीचे सड़क पर आगामी बरसात से पहले जल जमाव को लेकर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड को 18 जून को पत्र भेजकर मानसून शुरू होने से पूर्व सड़क निर्माण तथा जल निकासी की व्यवस्था करने को कहा है। हालांकि, अभी तक सड़क क्षतिग्रस्त है और जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है। बड़े-बड़े गड्ढों में जल जमाव के कारण गड्ढों की गहराई का पता नहीं चलता, जिससे सड़क पर फिसलन उत्पन्न होती है और दुर्घटनाओं की संभावना प्रबल हो जाती है। मुख्य मार्ग होने के कारण यहां जाम की […]

Noimg

नगर परिषद करेगा शिशु अस्पताल नवगछिया के लिए पहुंच पथ का निर्माण || GS NEWS

अनुमंडल अस्पतालउपलब्धिनवगछियानिर्माणभागलपुरAMBA0

नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि ने शिशु अस्पताल और सड़क का लिया जायजा नवगछिया : नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में बच्चों का आधुनिक शिशु अस्पताल बनकर तैयार है। अस्पताल तक जाने के लिए सुगम रास्ते और सड़क के अभाव में शुभारंभ में हो रही देरी की जानकारी मिलते ही नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि सह भावी गोपालपुर विधानसभा प्रत्याशी प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव ने डीएस डॉ० वरूण कुमार एवं प्रबंधक रमण कुमार के साथ अस्पताल पहुंचकर शिशु अस्पताल और पहुंच पथ का जायजा लिया। मौके पर ही नगर परिषद की सभापति प्रीति कुमारी से अनुमंडलीय अस्पताल के मुख्य द्वार से शिशु अस्पताल तक पीसी सड़क निर्माण, शिशु अस्पताल के प्रांगण में पेभर ब्लॉक का कार्य, मुख्य द्वार से डॉक्टर के क्वार्टर तक सड़क […]