Tag Archives: naugachia

Noimg

मामूली विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर महिला को मारी गोली || GS NEWS

अपराधनवगछियाभागलपुरमामूली विवादमारपीटAMBA0

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल से मायागंज अस्पताल रेफर, नवगछिया पुलिस जांच में जुटी नवगछिया : नवगछिया नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद वार्ड संख्या 4, उजानी गांव में शुक्रवार/शनिवार आधी रात को गांव के ही चार-पांच दबंगों ने टोटो चालक मोहम्मद कामरान पिता मोहम्मद गुलजार के घर में घुसकर गोलीबारी की। इस घटना में मोहम्मद कामरान की पत्नी मुझहत खातून के बाएं पैर के घुटने में गोली लगी है। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घरवालों की मदद से नुझत को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है, […]

Noimg

कोसी नदी में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की हुई मौत || GS

कोसीनवगछियाभागलपुररंगरा चौकAMBA0

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना अंतर्गत भवानीपुर निवासी नटुक यादव के 15 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार की डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आशीष अपने बासा पर सोहरा कोसी किनारे भैंस को चारा देने गया था। शुक्रवार की संध्या चार बजे कोसी में नहाने के दौरान आशीष डूब गया। परिजनों ने जब आशीष को काफी खोजा, तो उसका कपड़ा कोसी के किनारे मिला। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद शव को कोसी से बाहर निकाला और अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना रंगरा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया […]

Noimg

नवगछिया खरीक स्टेशन के बीच ट्रेन से कटकर युवक की मौत, मचा कोहराम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। नवगछिया – खरीक स्टेशन के बीच ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी निवासी दिनेश कुमार झा के पुत्र रविकांत कुमार (उम्र 30) के रूप में हुई है। नवगछिया थाना पुलिस ने बताया कि नवगछिया – खरीक रेल लाइन के पास पोल संख्या 58-29 अप लाइन पर रविकांत कुमार झा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि रविकांत मानसिक रूप से परेशान था। चार दिन पूर्व उसे इलाज के लिए पटना ले जाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान वह वहां से भाग गया था। शुक्रवार की सुबह वह घर से बिना किसी […]

Noimg

10-10 लाख से हर वार्ड होगा चकाचक, नवगछिया नगर परिषद की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय || GS NEWS

उपलब्धिनवगछियानवगछिया नगर परिषदभागलपुरसरकारी योजनाAMBA0

NAUGACHIA : ,नवगछिया नगर परिषद की आम बैठक सोमवार को समय 11:30 बजे नगर परिषद कार्यालय के सभागार में सभापति प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सभी पार्षदों ने अपनी-अपनी मांगें रखीं। सभापति प्रीति कुमारी ने बताया कि नगर में विकास के लिए नगर परिषद द्वारा हर वार्ड में दो योजनाओं के लिए 10-10 लाख रुपये की राशि देने की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा, हर वार्ड में मुख्य स्थलों एवं चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव भी लिया गया है। बरसात से पहले हर वार्ड में नाला सफाई का कार्य किया जा रहा है। बाजार स्थित गोपाल गौशाला के पोखर में छठ घाट के निर्माण कार्य के साथ-साथ सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया […]

Noimg

नवगछिया कचहरी मैदान में  मनाया गया योग दिवस | GS NEWS

नवगछियाभागलपुरयोग दिवसAMBA0

नवगछिया के कचहरी मैदान में विनोद योग संस्था के द्वारा योग दिवस बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का उपाय बताए। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण को बचाने और पेड़ पौधे लगाने के मुहिम पर भी विचार-विमर्श किया गया। विनोद योग संस्था के संस्थापक, योग गुरु विनोद सिंह ने सभी लोगों से अपील की “करें योग, रहें निरोग”। उन्होंने इस विचार पर गहन चिंतन करते हुए बताया कि किस तरह योग के माध्यम से जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाया जा सकता है। योग दिवस पर धीरज कुमार ने कहा कि योग न केवल हमारे शरीर को तंदुरुस्त रखता है बल्कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य को भी […]

Noimg

विश्व योग दिवस पर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में आयोजित योग शिविर ने भरा नई ऊर्जा || GS NEWS

अनुमंडल अस्पतालनवगछियायोग दिवसAMBA0

नवगछिया :  विश्व योग दिवस के अवसर पर अनुमंडल अस्पताल परिसर नवगछिया में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अस्पताल के लगभग सभी कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योगाभ्यास के माध्यम से अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को संवारने का संकल्प लिया। मौके पर योगा प्रशिक्षक ने कहा कि –  “योग न केवल शारीरिक फिटनेस के लिए बल्कि मानसिक शांति और संतुलन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस प्रकार के आयोजनों से कर्मियों में एक नई ऊर्जा का संचार होता है, जिससे वे अपने कार्यस्थल पर अधिक सकारात्मकता और उत्साह के साथ कार्य कर पाते हैं।” योग शिविर में विभिन्न योगासन और प्राणायाम सत्र आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य प्रतिभागियों को योग की […]

Noimg

जयरामपुर नन्हकार के समीप ट्रेन से कटकर विछिप्त युवक की मौत || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरभागलपुरAMBA0

नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर नन्हकार के समीप रेल से कटकर एक विछिप्त युवक की मौत हो गयी । युवक की पहचान जयरामपुर नंहकार निवासी मनोज सिंह उर्फ फूलो सिंह के 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह के रूप में हुई हैं । युवक सुबह सुबह अपना खेत देखने जा रहा था कि अचानक एक गाड़ी आ गई और वह रेल फाटक के पास रेल की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि सोनू मानसिक रूप से अस्थिर था। समाज के लोगों को जब इस दुर्घटना की सूचना मिली, तो वे मौके पर पहुंचे और उसके पार्थिव शरीर को पोटली में बांधकर घर ले आए। इस घटना से पूरे गांव में […]

Noimg

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्यवाई, दुष्कर्म कांड के आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने दुष्कर्म कांड के आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्यवाई की है। विगत सोलह जून को वादिनी द्वारा आवेदन दिया गया कि कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरपुर चायटोला स्थित घर से उसकी पुत्री को अकेला पाकर पड़ोसी बीरेंद्र कुमार (पिता धुरी मंडल) ने मोटरसाइकिल पर जबरन बैठाकर गोपालपुर थाना क्षेत्र के मकंदपुर चौक स्थित अर्धनिर्मित मकान में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। इस संबंध में पीड़िता की माँ के लिखित आवेदन के आधार पर महिला थाना कांड संख्या 24/24 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। महिला थानाध्यक्ष द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए महज कुछ घंटों के भीतर ही घटना में संलिप्त आरोपी बीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता का मेडिकल […]

Noimg

सावन के पहले दिन से होगा महाकाल बोलबम सेवा समिति द्वारा नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ

नवगछियाबिहारभागलपुरManjusha Mishra0

सावन के पहले दिन से होगा महाकाल बोलबम सेवा समिति द्वारा नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ नवगछिया / भागलपुर: महाकाल बोलबम सेवा समिति नवगछिया द्वारा पवित्र सावन मास के पहले दिन, 21 जुलाई 2024 से अजगैबीनाथ धाम से बाबा नगरी बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए पैदल कांवरियों के लिए नि:शुल्क सेवा शिविर का संचालन किया जाएगा। यह सेवा जयनगर जोरीपार बम काली मंदिर के निकट शुरू की जाएगी। कांवरिया पथ पर बोलबम जाने वाले भक्तों को कई सुविधाएं नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी, जिनमें नींबू पानी, चाय, नाश्ता, भोजन, फलहारी बम और डाक बम के लिए फल की सेवा, चिकित्सा सेवाएं, मसाज, स्नानागार, शौचालय, विश्राम के लिए विशाल पंडाल, 24 घंटे बिजली, पंखा और मोबाइल चार्जिंग की सुविधा शामिल हैं। […]