March 22, 2026
भागलपुर में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान 20 वर्षीय अर्पणा कुमारी के रूप में हुई है, जो पटना डीएम के निजी चालक अनिल यादव की पुत्री बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अर्पणा की शादी 22 नवंबर 2024 को बहादुरपुर निवासी सोनू कुमार के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही उसे दहेज के लिए लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल पक्ष द्वारा सोने की चेन, अंगूठी एवं चार पहिया वाहन की मांग की जा रही थी। बताया जा रहा है कि देर रात ससुराल के एक पड़ोसी […]