December 24, 2025
गुआरिडीह पुरातात्विक स्थल से प्राप्त अमूल्य धरोहरें भागलपुर संग्रहालय में सुरक्षित || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर । जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन के प्रयास से पुरातात्विक महत्व की कई अमूल्य वस्तुओं को भागलपुर संग्रहालय में सुरक्षित किया गया है। ये सामग्रियाँ कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार द्वारा संरक्षित घोषित क्षेत्रों में से एक बिहपुर प्रखंड अंतर्गत गुआरिडीह पुरातात्विक स्थल से प्राप्त हुई थीं, जिन्हें जयरामपुर निवासी अविनास चौधरी द्वारा कई वर्षों से अपने मुर्गी फार्म में संग्रहित कर रखा गया था। प्राप्त पुरातात्विक सामग्रियों में अधिकांश टेराकोटा की वस्तुएँ शामिल हैं। इनमें पत्थर के जाँता का एक भाग, सिलबट्टा और लोढ़ी, नाद, मिट्टी के बर्तनों के टुकड़े, रेड-ब्लैक वेयर, तांबे के तीन पंच मार्क सिक्के, जानवरों की हड्डियाँ, कंचे, मिट्टी के खिलौने, कच्ची मिट्टी के चूल्हे का हिस्सा तथा पॉलिश्ड ब्लैक वेयर के […]