Tag Archives: Purnia news

Noimg

PURNIA : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत नगर मंडल पश्चिम भाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ मधुबनी राजेंद्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक विजय खेमका, मंडल अध्यक्ष गोपाल सिन्हा सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न सत्रों के दौरान वक्ताओं ने संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति तथा राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए विधायक विजय खेमका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर तेजी से उभरती हुई आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय की भावना के साथ देश संकल्प […]

Noimg

गुड फ्राइडे पर विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ|||GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

डीएम ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र पूर्णिया। पूर्णिया में गुड फ्राइडे के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के नेतृत्व में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कल्याण छात्रावास परिसर में दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी द्वारा छात्रावास परिसर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने स्वच्छता एवं शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए छात्रों को जीवन में अनुशासन, समय प्रबंधन एवं निरंतर मेहनत को सफलता का मूल मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि […]

Noimg

विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत, 14 अप्रैल तक चलेगा जिला स्तरीय अभियान|||GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। पूर्णिया में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत शुक्रवार को की गई। कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कल्याण छात्रावास परिसर में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, नगर निगम की महापौर, निदेशक डीआरडीए, जिलास्तरीय पदाधिकारी, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के जिला समन्वयक, सलाहकार, शिक्षकगण तथा अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल स्वास्थ्य से ही नहीं बल्कि शिक्षा और सामाजिक विकास से भी सीधे जुड़ी हुई है। […]

Noimg

पूर्णिया में गैस सिलेंडर की नहीं है कोई कमी, 8795 उपभोक्ताओं को किया गया वितरण|||GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। पूर्णिया जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जिले में गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से होम डिलीवरी सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। शुक्रवार को जिले के विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से कुल 8795 गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के बीच वितरित किए गए, जबकि 20469 गैस सिलेंडर अभी भी एजेंसियों के गोदामों में सुरक्षित स्टॉक के रूप में उपलब्ध हैं। प्रेस क्लब पूर्णिया में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने बताया कि शुक्रवार को कुल 9194 उपभोक्ताओं द्वारा गैस सिलेंडर की मांग दर्ज की गई थी, जिसके विरुद्ध नियमानुसार 8795 से अधिक सिलेंडरों का वितरण कर […]

Noimg

विशेष स्वच्छता अभियान के तहत पूर्णिया में जागरूकता रैली|||

UncategorizedDESK 1110

स्वच्छता को जीवन संस्कार बनाने का आह्वान पूर्णिया। पूर्णिया में शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत बच्चा जेल के समीप स्थित एससी/एसटी एवं ओबीसी छात्रावास परिसर से “विशेष स्वच्छता अभियान” के तहत भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अंशुल कुमार, उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार, महापौर विभा कुमारी तथा नगर आयुक्त श्रीकुमार मंगलम सहित कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके बाद प्रभातफेरी एवं जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया। इस अवसर पर महापौर विभा कुमारी ने छात्रावास परिसर में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की […]

Noimg

गुड फ्राइडे पर विशेष स्वच्छता अभियान, डीएम ने दिलाई स्वच्छता की शपथ|||GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। गुड फ्राइडे के अवसर पर जिला पदाधिकारी पूर्णिया अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के नेतृत्व में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कल्याण छात्रावास परिसर में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारी, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कल्याण छात्रावास के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं स्वच्छता कर्मियों की उपस्थिति में जिलाधिकारी ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी के स्वच्छ एवं विकसित भारत के सपने को याद करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा राष्ट्रीय संकल्प है। जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी ने राजनीतिक स्वतंत्रता के साथ स्वच्छ भारत की भी परिकल्पना की थी। अब नागरिकों का […]

Noimg

लोकसभा में पप्पू यादव ने जन विश्वास विधेयक 2026 का किया कड़ा विरोध|||GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

गरीब-किसानों और आम जनता के हितों की उठाई आवाज पूर्णिया। लोकसभा में जन विश्वास (संशोधन) विधेयक 2026 पर चर्चा के दौरान पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विधेयक के विभिन्न पहलुओं पर सवाल उठाते हुए इसे आम जनता के हित में नहीं माना। पप्पू यादव ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत युवा हैं, जो अपनी स्वतंत्र आवाज उठाते हैं। उन्होंने चिंता जताई कि वर्तमान कानून के प्रावधानों के तहत युवा हेट स्पीच या अन्य धाराओं में फंसाकर जेल भेजे जा सकते हैं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि यह विधेयक छोटे किसानों, मजदूरों, लघु उद्यमियों और बटाईदार जैसे आम वर्ग के हितों की अनदेखी करता है, जबकि बड़े पूंजीपतियों […]

Noimg

पूर्णिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का भव्य शुभारंभ |||GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। नगर मध्य मंडल, पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के तत्वावधान में हनुमान नगर स्थित विमल आवासीय विद्यालय परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में सदर विधायक विजय खेमका, प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार, प्रदेश मंत्री स्वदेश यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, मंडल प्रभारी अनुपमा झा, संयोजक संजय मिश्रा, जिला नेता रामनारायण मेहता, तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह का आरंभ बंदे मातरम के साथ दीप प्रज्वलन से हुआ। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल सात सत्र आयोजित किए गए, जिसमें सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपना पंजीकरण कर भाग लिया। उद्घाटन सत्र वर्ग गीत के साथ शुरू हुआ, इसके बाद अतिथियों का स्वागत और परिचय कराया गया। सदर विधायक विजय खेमका […]

Noimg

मक्के के खेत में युवती का शव मिलने से इलाके में दहशत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। केनगर थाना क्षेत्र के बेला रिकाबगंज पंचायत में बुधवार को 25 वर्षीय कंचन कुमारी का शव मक्के के खेत से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका कसबा थाना क्षेत्र के फुलवारिया गांव की निवासी थी। घटना स्थल पर भारी भीड़ और आक्रोशरिकाबगंज बांध के समीप मक्के के खेत में शव मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की बड़ी संख्या घटना स्थल पर जमा हो गई। ग्रामीणों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश है और वे क्षेत्र में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं से भयभीत हैं। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। पुलिस ने शुरू की जांचघटना की सूचना मिलते ही केनगर थाना प्रभारी अजय कुमार अजनबी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस […]