Tag Archives: railway

NAUGACHIA: कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन के परिचालन को मंजूरी, नवगछिया यात्रियों को बड़ी राहत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। रेल मंत्रालय ने कटिहार से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से नवगछिया सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से इस रेल सेवा की मांग की जा रही थी, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। जानकारी के अनुसार कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन शनिवार से 6 जून तक किया जाएगा। ट्रेन सुबह 7 बजे भागलपुर से खुलेगी और करीब 11:06 बजे नवगछिया पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन कटिहार की ओर रवाना होगी। वहीं वापसी में ट्रेन दोपहर 2:10 बजे कटिहार से खुलेगी और लगभग 3:23 बजे नवगछिया पहुंचेगी, जिसके बाद भागलपुर जाएगी। इस ट्रेन के परिचालन से दैनिक यात्रियों, छात्रों, व्यवसायियों और मरीजों को […]

PURNIA : बिहार के 141 रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज, रेल मंत्री से की गई स्वीकृति की मांग || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। बिहार में लगातार बढ़ते यातायात दबाव और रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम की समस्या के समाधान को लेकर राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर राज्य के शेष 141 रेलवे समपारों पर सड़क ऊपरी पुल (आरओबी) निर्माण की स्वीकृति देने का अनुरोध किया है। पहले ही 78 ओवरब्रिज को मिली मंजूरी मंत्री ने बताया कि रेल मंत्रालय द्वारा राज्य के कुल 219 रेलवे समपारों पर ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। इनमें से वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 78 ओवरब्रिज परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है, जबकि शेष समपारों पर अभी स्वीकृति लंबित है। जाम […]

Noimg

नवगछिया रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का कार्य तेज़ी से जारी, यातायात व्यवस्था में बदलाव ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: कटिहार-बरोनी रेलखंड के नवगछिया रेलवे स्टेशन पर समपार संख्या 11 स्पेशल पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का कार्य गुरुवार से तेज़ी से जारी है। रेलवे द्वारा गार्डर चढ़ाने का कार्य शुरू किया गया है, जिसके लिए तीन घंटे का मेगा ब्लॉक रखा गया। इस दौरान ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। ओवरब्रिज के निर्माण के कारण नवगछिया शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। गुरुवार से रविवार तक के लिए मंकदपुर चौक, एसपी कोठी, भवानीपुर, मदरौनी रेलवे ढाला, और नवगछिया के पश्चिमी एवं पूर्वी रेलवे ढालों पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, बाजार के विभिन्न स्थानों पर भी पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि यातायात सुगम और सुरक्षित बना रहे। नवगछिया एसपी पूरण […]

Noimg

रेलवे की तरफ से लावारिस शव ढोने के लिए नहीं मिलता है एंबुलेंस || GS NEWS

घटनाबिहारभागलपुररेलवेAMBA0

भागलपुर में एक बार फिर से स्वास्थ्य महकमें की पोल खुली है। रेलवे अस्पताल से एक लावारिस शव को पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस की बजाय ठेले पर भेजा गया। हद तब हो गई जब देखा गया कि जिस ठेले से शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा था, उसके पहियों में ना तो हवा थी और ना ही उसमें ब्रेक था। कुल मिलाकर, यह कहना सही होगा कि तस्वीरों में दिख रहा शव लावारिस शव नहीं, बल्कि भागलपुर स्वास्थ्य महकमें का ‘शव’ है। एक तरफ जहां भारतीय रेलवे का चिकित्सा विभाग सुविधाएं मुहैया कराने के कई वायदे करता है, वहीं दूसरी ओर रेलवे स्वास्थ्य विभाग की पोल खोलती तस्वीर भागलपुर की सड़कों पर देखने को मिली। आज भी […]

Noimg

सुल्तानगंज और महेशी स्टेशन के बीच चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी की रेलवे ट्रैक पर काम करने के दौरान हुई मौत || GS NEWS

train hadsaबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर :  सुल्तानगंज स्टेशन और महेशी स्टेशन के बीच चतुर्थ वर्गीय रेलवे कर्मचारी मोहम्मद असलम की रेलवे ट्रैक पर काम करते हुए मृत्यु हो गई। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मोहम्मद असलम कल देर रात सुल्तानगंज और महेशी स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे थे। इसी बीच एक सवारी ट्रेन वहां पर आकर रुकी और ट्रेन की जांच के दौरान बोगी का एक लोहे का सामान मोहम्मद असलम के सिर पर गिर पड़ा, जिससे वे वहीं घायल हो गए। उनके सहकर्मियों ने उन्हें घायल अवस्था में भागलपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद असलम के बहनोई मोहम्मद मेराज ने बताया कि असलम कई […]

Noimg

रेलवे क्रॉसिंग जागरूकता दिवस पर नवगछिया सहित विभिन्न स्टेशनों पर कार्यक्रम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : सोनपुर मंडल के नवगछिया सहित विभिन्न स्टेशनों पर रेलवे क्रॉसिंग जागरूकता दिवस के अवसर पर समपार फाटकों पर आमजनों को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। भारत स्काउट एवं गाइड सोनपुर के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से रेलवे क्रॉसिंग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया। लोगों में समपार फाटकों पर संरक्षा से संबंधित पर्चे तथा हैंड बिल बांटे गए। रेल लाइन पार करते समय मोबाइल पर बातचीत करने, रेल पटरी पर हेडफोन लगाकर गाना सुनते चलने या क्रॉस करने और रेल लाइन पार करते समय आदतन संरक्षा पर ध्यान नहीं देने के खतरों को लेकर लोगों को सचेत किया गया। अंतरराष्ट्रीय रेलवे क्रॉसिंग जागरूकता दिवस का उद्देश्य लेवल क्रॉसिंग पर […]

रेलवे सामान चोरी करने के मामले में एक को लिया हिरासत में ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : रेलवे सामान चोरी करने के मामले में आरपीएफ ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है. आरपीएफ इंसपेक्टर मृणाल कुमार ने बताया कि नो जून 2023 को सेमापुर के पास दो मोटरसाइकिल पर चार लोग रेलवे ट्रैक का फिश प्लेट चोरी कर भाग रहे थे. इस दौरान गेट मैन के हल्ला करने के बाद एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग गाड़ी को छोड़कर वहां से फरार हो गए. मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया गया. मोटरसाइकिल में नंबर प्लेट नहीं था. चेचिस नंबर से पता करने के बाद मोटरसाइकिल कटिहार के मोहम्मद सकीम के नाम से दर्ज था. सकिम के घर पर छापेमारी में पता चला कि उसकी मौत चुकी है जिसके बाद उसके पुत्र मोहम्मद कादिर को गिरफ्तार […]

Noimg

नवगछिया : रूट डायवर्ट होने से कई ट्रेनें प्रभावित || GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया – गुरुवार को दोपहर बाद आई काफी तेज आंधी से पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल अंतर्गत धमाराघाट-मानसी स्टेशनों के बीच बिजली के तार टूट जाने के कारण रेल परिचालन बाधित हो गया है. जिसके फलस्वरूप एक ट्रेन को मार्ग बदल कर चलाया गया तथा एक ट्रेन को रद्द करना पड़ा है. इसके साथ ही तीन ट्रेनों का समय पुनर्निर्धारण कर चलाए जाने की बात बताई गई है. इसकी वजह से मार्ग परिवर्तित कर चलाई गई ट्रेन के पुराने मार्ग वाले कई स्टेशनों पर यात्री काफी परेशान हो गए. वहीं रेल प्रशासन द्वारा बताया गया कि रेल परिचालन प्रारंभ करने हेतु यु़द्धस्तर पर कार्य जारी है. रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सहरसा से खुल चुकी […]

Noimg

नवगछिया : डॉ० दीपक नें रेल मंत्री से किया रेलवे अंडर पास आर यू बी की मांग || GS NEWS

नवगछियानवगछिया नगर परिषदबिहारBarun Kumar Babul0

नवगछिया की बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए एवं बाजार की अस्तित्व को मद्देनजर रखते हुए गोपालपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल सचेतक सत्तारूढ़ दल के प्रतिनिधि नवगछिया डॉ दीपक कुमार साह ने रेलवे मंडल सोनपुर(डी.आर.एम) एवं रेल मंत्री अश्विन वैष्णव एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ईमेल के माध्यम से कटिहार कटिहार रेल खंड नवगछिया में अंदर पास पुल का मांग करते हुए बताया कि नवगछिया बाजार की अस्तित्व जाम के कारण धीरे-धीरे घटती चली जा रही है अगर कोई स्थाई समाधान नहीं हो पाई तो आने वाले समय में लोगों का आगमन बिल्कुल कम हो रहा है क्योंकि नवगछिया में समपार (रेलवे क्रॉसिंग) काफी दूर जाकर है जहां बड़ी वाहनों की लंबी […]