March 22, 2026
इमरजेंसी में ‘फर्जी इलाज’ की कोशिश! संदिग्ध युवक बच्ची को सुई देने पहुंचा, CCTV में कैद पूरी घटना || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया अनुमंडल अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में रविवार की देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक संदिग्ध युवक द्वारा घायल बच्ची को सुई देने की कोशिश का मामला सामने आया। हैरानी की बात यह है कि उक्त युवक न तो डॉक्टर था और न ही अस्पताल का कोई अधिकृत कर्मी, इसके बावजूद वह लंबे समय से इमरजेंसी में सक्रिय नजर आ रहा था। जानकारी के अनुसार, छत से गिरकर घायल हुई एक बच्ची को उसके परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान इमरजेंसी में मौजूद एक संदिग्ध युवक ने खुद ही इलाज शुरू करने का प्रयास किया और बच्ची को सुई देने के लिए आगे बढ़ गया। परिजनों को जब उस पर संदेह हुआ और […]