December 21, 2025
ढोलबज्जा में दो दिवसीय संतमत सत्संग का समापन, गुरु महिमा पर दिया गया संदेश || GS NEWS
ढोलबज्जाChanchal Jhaनवगछिया प्रखंड के ढोलबज्जा स्थित भगवानपुर पंचायत सरकार भवन के समीप आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग का दूसरा एवं अंतिम दिन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूज्यपाद आचार्य स्वामी पूर्ण चेतन जी महाराज ने गुरु महिमा, सत्संग-योग और मोक्ष-दर्शन विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपने ओजस्वी प्रवचन में उन्होंने कहा कि संतमत परंपरा में गुरु का स्थान सर्वोच्च है, क्योंकि सद्गुरु ही शिष्य को अज्ञान के अंधकार से निकालकर आत्मज्ञान और मोक्ष के पथ पर अग्रसर करते हैं। स्वामी पूर्ण चेतन जी महाराज ने कहा कि संतमत के महान संत संतसेवी परमहंस जी महाराज ने अपने स्वानुभूत आध्यात्मिक ज्ञान को सत्संग-योग और मोक्ष-दर्शन जैसी महत्वपूर्ण पुस्तकों के माध्यम से समाज के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने महर्षि […]