Tag Archives: Santmat satsang ka aayojan

ढोलबज्जा में दो दिवसीय संतमत सत्संग का आयोजन, स्वामी पूर्ण चेतन जी ने दी आध्यात्मिक शिक्षाएं || GS NEWS

ढोलबज्जाChanchal Jha0

नवगछिया के कोसी पार ढोलबज्जा स्थित भगवानपुर पंचायत भवन के समीप आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग का प्रथम दिन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूज्यपाद आचार्य स्वामी पूर्ण चेतन जी महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि संतमत सत्संग मानव जीवन को सही आध्यात्मिक दिशा प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि सत्संग के माध्यम से व्यक्ति अज्ञान से ज्ञान की ओर अग्रसर होता है और आत्मिक शांति का अनुभव करता है। स्वामी पूर्ण चेतन जी ने अपने प्रवचन में संतमत सत्संग की प्रमुख शिक्षाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गुरु-ज्ञान, सत्संग, सदाचार, सत्याचरण और शिष्टाचार मानव जीवन में विशेष महत्व रखते हैं। इन शिक्षाओं के माध्यम से ही व्यक्ति परमात्मा की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने […]