December 20, 2025
भागलपुर रंग महोत्सव 2025 का शुभारंभ, नौ राज्यों के कलाकारों के साथ रंगों और भावों का भव्य उत्सव || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर । भागलपुर की सांस्कृतिक विरासत को सशक्त स्वरूप देते हुए कला केंद्र परिसर में तीन दिवसीय 12वें भागलपुर रंग महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ किया गया। 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक चलने वाले इस रंग महोत्सव ने शहर को रंगमंच, साहित्य और कला की जीवंत ऊर्जा से सराबोर कर दिया है। उद्घाटन अवसर पर दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरे वातावरण में उत्सव, उमंग और रचनात्मकता का संचार देखने को मिला। उद्घाटन समारोह का दृश्य अत्यंत आकर्षक और भावनात्मक रहा। दीपों की सौम्य रोशनी में मंच पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों के चेहरे उत्साह और आनंद से दमकते नजर आए। इस अवसर पर राजीव कांत मिश्रा, पूर्व महापौर डॉ. वीणा यादव, डॉ. योगेंद्र, एनहुल होंदा, श्रीप्रकाश चौधरी, तरुण घोष, […]