March 22, 2026
रामनवमी को लेकर नवगछिया पुलिस सतर्क, एसपी ने समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन केंद्र स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया, सभी पुलिस उपाधीक्षक, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिले की विधि-व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई तथा आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने एवं निरंतर निगरानी रखने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित गंभीर कांडों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया गया। लंबित वारंट, इस्तिहार एवं कुर्की के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने के निर्देश भी दिए गए। अवैध शराब एवं […]