May 24, 2026
NAUGACHIA : नवगछिया के नए एसपी वैभव शर्मा ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण को बताया पहली प्राथमिकता-GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 113नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के नए पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के मौके पर पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। एसपी कार्यालय पहुंचने पर मुख्यालय डीएसपी मनोज सुमन सहित विभिन्न थाना अध्यक्षों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बुके देकर नए एसपी का स्वागत किया। इस दौरान पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी वैभव शर्मा ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक में सामान्य शाखा, क्राइम शाखा, प्रपत्र शाखा, हिंदी शाखा, अभियोजन शाखा एवं लेखा शाखा सहित अन्य विभागों […]