March 27, 2026
स्वामी आगमानंद महाराज के जन्मोत्सव पर भजन-सत्संग व भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया प्रखंड अंतर्गत ढोलबज्जा पंचायत के गरैया स्थित निर्माणाधीन हनुमान मंदिर प्रांगण में स्वामी आगमानंद महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य भजन-सत्संग एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विष्णु महायज्ञ समिति ढोलबज्जा गरैया के तत्वावधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर मशहूर कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजनों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भजन-सत्संग का भरपूर आनंद लिया और भगवान के नाम में लीन होकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया सच्चिदानंद यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। […]