December 20, 2025
स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख कार्यों की प्रगति को लेकर हुई समीक्षा बैठक GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रमुख कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पावरप्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभागीय उपलब्धियों और कमियों की जानकारी दी गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि भव्या पंजीकरण प्रणाली के माध्यम से अब ओपीडी में मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जिसकी उपलब्धि 96 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। इसके अंतर्गत चिकित्सक मरीज को लिखित पुर्जा देने के बजाय भव्या ऐप पर ऑनलाइन प्रविष्टि करते हुए उसका पुर्जा तैयार करते हैं, जिसमें मरीज का पूरा विवरण एवं दी गई दवाओं की जानकारी दर्ज […]