March 25, 2026
28 मार्च को निकलेगी भव्य रामनवमी शोभायात्रा, तैयारियां जोरों पर|| GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया।विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल नवगछिया के तत्वावधान में रामनवमी के अवसर पर 28 मार्च (शनिवार) को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा विभिन्न प्रखंडों एवं स्थलों से प्रारंभ होकर पंचमुखी बालाजी धाम तक पहुंचेगी। हर वर्ष की भांति इस बार भी शोभायात्रा को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। आयोजन को लेकर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता पूरी तत्परता के साथ जुटे हुए हैं। शोभायात्रा से पूर्व पूरे नवगछिया नगर को भगवा ध्वजों से सजाया जाएगा। प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष साज-सज्जा की व्यवस्था की जा रही है, जिससे पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में रंगा नजर आएगा। शोभायात्रा के दिन ढोल-नगाड़ों की गूंज, धार्मिक झांकियां और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ […]