March 22, 2026
बाल भारती विद्यालय के “बिहार गौरव गाथा” गान-नृत्य ने मोहा मन, तालियों से गूंजा समारोह || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : अनुमंडल प्रशासन नवगछिया द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह का शुभारंभ बड़े ही उत्साह, उमंग और भव्यता के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत, नाटक एवं लोकगीतों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर बाल भारती विद्यालय, सावित्री पब्लिक स्कूल सहित कई शिक्षण संस्थानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बाल भारती विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत “बिहार गौरव गाथा” गान-नृत्य रहा। इस मनमोहक प्रस्तुति में बिहार की समृद्ध सभ्यता, संस्कृति, संस्कार, पारंपरिक त्योहारों, वीर शहीदों एवं महान साहित्यकारों को भावपूर्ण और जीवंत रूप में […]