Tag Archives: Utsav

BHAGALPUR : जनजातीय गरिमा उत्सव-2026 का समापन || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

“सबसे दूर-सबसे पहले” अभियान के तहत हजारों लोगों तक पहुंची सरकारी योजनाएं भागलपुर । जनजातीय गरिमा उत्सव-2026 के अंतर्गत भागलपुर जिले में चलाए गए जनभागीदारी अभियान “सबसे दूर-सबसे पहले” का सोमवार को समापन हो गया। इस विशेष अभियान का शुभारंभ 18 मई को जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी द्वारा किया गया था। अभियान का उद्देश्य जनजातीय बाहुल्य और दूरस्थ क्षेत्रों तक प्रशासनिक सेवाओं, सरकारी योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना था। जिला प्रशासन की ओर से 18 मई से 25 मई तक संचालित इस अभियान के तहत समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने का प्रयास किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न दिनों में […]

BHAGALPUR : जनजातीय गरिमा उत्सव का हुआ शुभारंभ || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर।भागलपुर समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर “सबसे दूर-सबसे पहले” थीम पर आधारित जनजातीय गरिमा उत्सव अंतर्गत जनभागीदारी अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 18 मई से 25 मई 2026 तक जिले के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में चलाया जाएगा। अभियान के तहत पीरपैंती प्रखंड की 22 पंचायतों के 42 गांव, सन्हौला प्रखंड की 07 पंचायतों के 19 गांव तथा कहलगांव प्रखंड की 01 पंचायत के 01 गांव सहित कुल 62 जनजातीय बहुल गांवों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनजातीय समुदाय को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिया जाएगा। विशेष रूप से आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, किसान सम्मान निधि […]

Noimg

प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नारायणपुर : पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में विद्यालय स्तर पर प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम आयोजित की गयी. प्राचार्य रोशन लाल ने बताया कि प्रेरणा उत्सव विकसित भारत के अंतर्गत समाज व देश के लिए मेरा योगदान जैसे विषयों पर स्पीच, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला आदि प्रतियोगिता का आयोजन कर अव्वल एक छात्र एवं एक छात्रा का चयन किया जाता हैं . प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन तीन स्तर पर होता है.पहले स्तर में जिले के सभी विद्यालय से कक्षा नौ से बारह तक के सर्वश्रेष्ठ छात्रों में से एक बालक और एक बालिका का चयन किया जाता है. पहले स्तर पर सभी विद्यालय में फिर दूसरे जिला स्तर पर जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रेरणा उत्सव का आयोजन किया जाना है. […]