June 6, 2026
Purnia: पर्यावरण बचाओ, पौधे लगाओ : डॉ. अजीत – GS NEWS
PurniaDESK 114पूर्णिया । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सहयोग संस्था के अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सदर अस्पताल परिसर एवं रेनू उद्यान टीओपी प्रांगण में पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया गया। इस अवसर पर डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व से जुड़ा विषय है। स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। सदर अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सहयोग संस्था के संरक्षक डॉ. के.के. चौधरी, जिला […]