5
(1)

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिवार में मचा कोहराम

भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में फेरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। युवक अपने घर का इकलौता कमाने वाला था और उसकी मौत के बाद परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

मृतक की पहचान इशाकचक थाना क्षेत्र के बरेपुरा पूरब टोला निवासी रिज़बी पप्पू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रिज़बी पप्पू रोज की तरह फेरी करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बाईपास थाना क्षेत्र के पास एक तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की मदद से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए मायागंज अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने तक उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक रिज़बी पप्पू मेहनत-मजदूरी और फेरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया उठ गया है। घटना के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्य लगातार बदहवास हालत में हैं।

मृतक के परिजन मोहम्मद साहिल ने बताया कि रिज़बी पप्पू परिवार के एकमात्र सहारा थे। उनकी मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने और दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: