5
(1)

उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना

भागलपुर । गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध अजगैविनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बिहार, झारखंड सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और मां गंगा से सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।

सुबह से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ गंगा स्नान किया तथा आम, फल-प्रसाद और दीप अर्पित कर मां गंगा की आराधना की। पूरे अजगैविनाथ धाम क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

धार्मिक मान्यता के अनुसार गंगा दशहरा के दिन ही मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। इसी कारण इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और दीपदान का विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस दिन उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान और पूजन करने से सभी पापों का नाश होता है तथा मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

अजगैविनाथ धाम के महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया कि गंगा दशहरा का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर गंगा स्नान और पूजा-अर्चना करने से भक्तों को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के कारण हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और सुविधा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। घाटों पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पूरे दिन गंगा घाटों पर धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: