5
(1)



विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद बढ़ी भीड़, पानी और शौचालय की व्यवस्था नहीं

नवगछिया  : विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद तिनटंगा जहाज घाट पर पिछले तीन दिनों से नाव के जरिए लोगों का आवागमन जारी है। सेतु पर यातायात प्रभावित होने के कारण घाट पर यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई है, जिससे वहां भारी भीड़ देखने को मिल रही है।


हालांकि प्रशासन की ओर से घाट पर स्वास्थ्य सेवाएं बहाल कर दी गई हैं और प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, लेकिन अब भी कई बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीण निर्मल कुमार यादव उर्फ नीरो यादव ने प्रशासन से घाट पर चापाकल, महिलाओं के लिए शौचालय तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इस घाट के माध्यम से यात्रा कर रहे हैं, लेकिन पीने के पानी और स्वच्छता की समुचित व्यवस्था नहीं होने से खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।


ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में अंचलाधिकारी को कई बार सूचना दी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। फिलहाल प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है।

यात्रियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: