


प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में शैक्षणिक और प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। कुलपति के आदेश पर डॉ. राजेश कुमार मिश्रा को विश्वविद्यालय के ग्रामीण अर्थशास्त्र एवं सहकारिता प्रबंधन विभाग का नया विभागाध्यक्ष (एचओडी) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 1 अगस्त 2026 से रोटेशन प्रणाली के तहत तीन वर्ष अथवा सेवानिवृत्ति तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी।
डॉ. मिश्रा वर्तमान में एस.एस.वी. कॉलेज, कहलगांव में प्रोफेसर प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वे एसएसवी कॉलेज का प्रभार डॉ. सुधीर कुमार सिंह को सौंपेंगे और विश्वविद्यालय मुख्यालय में विभागाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे।
उधर, डॉ. सुधीर कुमार सिंह, जो वर्तमान में पी.बी.एस. कॉलेज, बांका के प्राचार्य हैं, उन्हें अपने मौजूदा दायित्वों के साथ-साथ अगले आदेश तक एस.एस.वी. कॉलेज, कहलगांव के प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना संख्या 152/2026 के अनुसार यह निर्णय बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 तथा विभागाध्यक्षों की रोटेशन प्रणाली के प्रावधानों के अनुरूप लिया गया है।
खास बात:
एक ही आदेश में विश्वविद्यालय मुख्यालय और कॉलेज प्रशासन – दोनों स्तरों पर जिम्मेदारियों का पुनर्गठन किया गया है। इसे टीएमबीयू की प्रशासनिक व्यवस्था को और व्यवस्थित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
















