5
(1)

नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया के खरीक थाना पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार 25 जून 2026 को पीड़िता की मां ने खरीक थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया कि उसके बड़े दामाद ने उसकी छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना का विरोध करने पर आरोपित ने अपने भाई के साथ मिलकर पीड़िता और उसके परिजनों के साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए।

पीड़िता के आवेदन के आधार पर खरीक थाना में कांड संख्या 193/26 दर्ज कर तत्काल अनुसंधान शुरू किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कासिम टोला पूर्वी घरारी, थाना खरीक, जिला भागलपुर निवासी स्वर्गीय मोहम्मद ताहिर के पुत्र मोहम्मद गुड्डू और मोहम्मद लड्डू के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में विधिसम्मत अग्रेतर कार्रवाई जारी है। साथ ही घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराध के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: