


संस्थान में खुशी की लहर, प्रबंधन ने दी बधाई
पूर्णिया। विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VVIT), पूर्णिया के लिए गर्व और खुशी का विषय है कि Ultraviolette Automotive Pvt. Ltd. द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में संस्थान के 17 विद्यार्थियों का सफलतापूर्वक चयन हुआ है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और लगातार किए जा रहे प्लेसमेंट प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है।
चयनित विद्यार्थियों में दिनेश बेसरा, चमनदीप कुमार, मो. दिलखुश आलम, शिवानी कुमारी, मनीष कुमार यादव, सानू बेसरा, गंधर्व किरणकार, राहुल कुमार, जितेंद्र कुमार, लव, रविकांत झा, ईशा, सुमन कुमार, अंकुर कुमार, मनीष कुमार, हिमांशु कुमार एवं जियाउर रहमान शामिल हैं।
विभागवार चयन इस प्रकार हुआ है —
मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME) – 10 विद्यार्थी
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) – 05 विद्यार्थी
इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EEE) – 02 विद्यार्थी
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष राजेश चंद्र मिश्रा, सचिव ब्रजेश चंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, प्राचार्य डॉ. सुजीत कुमार, रजिस्ट्रार सौरभ कुमार, वाइस प्रिंसिपल (कोर स्टडीज़) डॉ. अनिकेत मानस, डीन डॉ. हेमंत कुमार, परीक्षा नियंत्रक इंजीनियर ओ.पी. सिंह, असिस्टेंट रजिस्ट्रार गौरव कुमार, इंजीनियर राहुल बैश्यंत्री, इंजीनियर कुमार हर्ष, इंजीनियर राकेश कुमार, इंजीनियर राजन कुमार, इंजीनियर धीरज झा तथा इंजीनियर रतन कुमार सहित सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्थान के प्लेसमेंट सेल द्वारा टीपीओ अंकित मिश्रा एवं टीआईओ रोहित कुमार झा के नेतृत्व में लगातार उत्कृष्ट प्लेसमेंट प्रयास किए जा रहे हैं।
कैंपस मैनेजर शरद चंद्र पांडेय ने बताया कि सभी प्लेसमेंट प्रक्रियाएं VVIT कैंपस में सफलतापूर्वक आयोजित की जा रही हैं। वहीं गर्ल्स एवं बॉयज़ हॉस्टल के वार्डनों ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
संस्थान परिवार ने आशा जताई कि आने वाले समय में विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का नाम और अधिक गौरवान्वित करेंगे।













