5
(1)

पूर्णिया। ‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रगीत के सम्मान के समर्थन और इसके कथित अपमान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्णिया शहर में कैंडल मार्च निकाला। मार्च आस्था मंदिर से आरएन शाह चौक तक निकाला गया। हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत के सम्मान, राष्ट्र की एकता-अखंडता और भारत माता की गरिमा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कैंडल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए और ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम में भाजपा पूर्णिया के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल शब्द नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था, देशभक्ति और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। राष्ट्रगीत का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव से जुड़े प्रतीकों का सम्मान हर नागरिक को करना चाहिए। संजीव कुमार सिंह ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से राष्ट्रगौरव के प्रतीकों के प्रति देश की भावनाओं को समझने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन राष्ट्र और राष्ट्रगौरव से जुड़े विषय राजनीति से ऊपर होने चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत माता और राष्ट्र के सम्मान के लिए देश के वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व बलिदान किया है। ऐसे में राष्ट्रगीत और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान को लेकर किसी भी प्रकार की असंवेदनशीलता देशवासियों की भावनाओं को आहत करती है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से राष्ट्रहित और राष्ट्रीय भावनाओं के प्रति सकारात्मक एवं सम्मानजनक दृष्टिकोण अपनाने की अपील की।

कैंडल मार्च में भाजपा के जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता, वरिष्ठ एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। सभी ने ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान, राष्ट्र की एकता-अखंडता और भारत माता की गरिमा की रक्षा का संकल्प लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: