


सृजन और निर्माण के देवता की आराधना में निदेशक गौरव मरोती समेत कर्मचारी, कारीगर और ग्राहक हुए शामिल
पूर्णिया। सृजन और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा औद्योगिक प्रतिष्ठानों, कारखानों, वर्कशॉप और निर्माण कार्य से जुड़े संस्थानों में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाती है। इसी परंपरा के तहत गुरुवार को बरसौंनी स्थित प्रकाश टोयोटा के शो रूम परिसर में विश्वकर्मा पूजा समारोहपूर्वक आयोजित की गई।

पूजा-अर्चना के दौरान पूरे शो रूम परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण से आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। प्रकाश टोयोटा के निदेशक गौरव मरोती ने वेदाचार्य द्वारा उच्चारित वैदिक मंत्रों के बीच विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रतिष्ठान की सुख-समृद्धि, कर्मचारियों की उन्नति और कारोबार में निरंतर प्रगति की कामना की।
प्रकाश टोयोटा के विपणन प्रबंधक रवि रंजन ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर्मचारियों और कारीगरों के लिए विशेष महत्व रखती है। इस अवसर पर शो रूम के कर्मचारी, कारीगर, बड़ी संख्या में ग्राहक और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह में विधान पार्षद अनिल कुमार ठाकुर भी सपरिवार शामिल हुए। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान कर्मचारियों और ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
















