5
(4)

भागलपुर : बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने सोमवार सुबह विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मत कार्य का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से सभी कार्य पूरे करने का निर्देश दिया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मत का कार्य हर हाल में 30 नवंबर 2026 तक पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा कार्य की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने डिस्मेंटलिंग के लिए किए जा रहे स्टेजिंग कार्य की भी समीक्षा की और इसे निर्धारित मानकों एवं तय समय-सीमा के अनुरूप पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही आगामी चरण में बेली ब्रिज को सुरक्षित ढंग से हटाने के लिए बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO) के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सभी प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा।

पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि विक्रमशिला सेतु भागलपुर सहित आसपास के जिलों की जीवनरेखा है, इसलिए इसके पुनर्स्थापन और मरम्मत कार्य को तेजी और गुणवत्ता के साथ पूरा करना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से कार्यों की निगरानी करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर परियोजना पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: