0
(0)



भागलपुर  : विक्रमशिला सेतु का एक स्लैब क्षतिग्रस्त होकर गिर जाने से भागलपुर और नवगछिया के बीच सड़क संपर्क प्रभावित हो गया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने आम लोगों की आवाजाही और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए गंगा नदी मार्ग को विकल्प के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल तेज कर दी है।

सोमवार को जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जलयान के माध्यम से फेरी सेवा एवं कार्गो सेवा शुरू करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्रियों की सुविधा एवं आवश्यक सामानों के परिवहन को व्यवस्थित करने के लिए फेरी और कार्गो सेवा की दरें निर्धारित की जाएंगी। प्रशासन का मानना है कि इससे प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी राहत मिलेगी।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कुंदन कुमार, अधीक्षण अभियंता बाढ़ नियंत्रण आंचल भागलपुर समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: