5
(2)

स्वच्छता को जीवन संस्कार बनाने का आह्वान

पूर्णिया। पूर्णिया में शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत बच्चा जेल के समीप स्थित एससी/एसटी एवं ओबीसी छात्रावास परिसर से “विशेष स्वच्छता अभियान” के तहत भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अंशुल कुमार, उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार, महापौर विभा कुमारी तथा नगर आयुक्त श्रीकुमार मंगलम सहित कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके बाद प्रभातफेरी एवं जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया। इस अवसर पर महापौर विभा कुमारी ने छात्रावास परिसर में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके उपरांत उपस्थित बच्चों एवं नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान महापौर, जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने छात्रावास परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक कमियों को चिन्हित किया तथा नगर निगम की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर विभा कुमारी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं बल्कि जीवन का संस्कार है। स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की नींव होता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान आज जन आंदोलन का रूप ले चुका है, जिसका उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं बल्कि लोगों की सोच और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना है।

उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपने कमरों एवं हॉस्टल परिसर को साफ रखने, कचरा डस्टबिन में डालने, शौचालय एवं स्नानघर की स्वच्छता बनाए रखने तथा प्लास्टिक के कम उपयोग का आग्रह किया। महापौर ने कहा कि नगर निगम लगातार स्वच्छता को लेकर प्रयासरत है, लेकिन आम जनता के सहयोग के बिना कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता।

उन्होंने सभी से “स्वच्छता ही सेवा” के मंत्र को अपनाकर छात्रावास को आदर्श, स्वच्छ एवं सुंदर परिसर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: