5
(2)

भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के शुभारंभ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार 28 जुलाई को सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रावणी मेला-2026 का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह में बिहार सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

सावन माह में करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहने वाले इस ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ नमामि गंगे घाट से होगा। उद्घाटन के बाद श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना होगा। एक माह तक चलने वाले इस मेले में देश-विदेश से लाखों कांवरियों के पहुंचने की संभावना है।

उद्घाटन समारोह को लेकर नमामि गंगे घाट पर भव्य पंडाल बनाया गया है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, कंट्रोल रूम तथा कांवरियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। मेला क्षेत्र में पुलिस बल, दंडाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि श्रावणी मेला को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र, कांवरिया पथ एवं प्रमुख स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे मेले की निगरानी की जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

जिला प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर अंतिम तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। उद्घाटन के साथ ही विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 का विधिवत आगाज हो जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: