5
(2)

@ तीन मरीजों में मोतियाबिंद, एक में ऑक्यूलोप्लास्टी की जरूरत; आयुष्मान योजना से होगी जरूरतमंदों की सर्जरी।
प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। लायंस क्लब ऑफ भागलपुर रॉयल एवं सुश्रुत आई फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर, कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में बैजानी स्थित होली फैमिली स्नेह भवन वृद्धाश्रम में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ आसपास की बस्तियों से पहुंचे मरीजों की भी आंखों की जांच की गई।
ऑप्टोमेट्रिस्ट सुष्मिता पटनायक एवं उनकी टीम ने कुल 61 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया। जांच के दौरान तीन मरीजों में मोतियाबिंद तथा एक मरीज में ऑक्यूलोप्लास्टी की आवश्यकता पाई गई, जबकि अन्य मरीजों में दृष्टि दोष की समस्या सामने आई। सभी मरीजों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी दिया गया।
शिविर के दौरान मरीजों की रक्तचाप और मधुमेह की जांच भी नि:शुल्क की गई। जरूरतमंद मरीजों की आवश्यक शल्य चिकित्सा आयुष्मान भारत योजना के तहत नि:शुल्क कराने की व्यवस्था की जा रही है।
संस्था की अध्यक्ष शिखा सिंहानिया ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह भागलपुर शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे।


शिविर में मरीजों को आंखों की नियमित देखभाल, आंखों के व्यायाम और दृष्टि संबंधी सावधानियों की जानकारी भी दी गई। ज्योति कुमारी एवं जुवेल नाथ ने भी मरीजों की दृष्टि दोष संबंधी जांच में सहयोग किया। इस अवसर पर सिस्टर ओलिव जेन, प्रथम उपजिलापाल अविनाश कुमार, पूर्व जिलापाल अनुपम सिंहानिया, प्रीतम कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: