5
(1)

पूर्णिया । विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीवीआईटी), पूर्णिया में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान तिरंगा शान से लहराया गया। इसके बाद राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन हुआ। उपस्थित लोगों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

संस्थान के अध्यक्ष राजेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि युवा शक्ति, ज्ञान और नवाचार ही विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा, तकनीक और ज्ञान के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करना आवश्यक है।

प्राचार्य डॉ. सुजीत कुमार ने कहा कि शिक्षा के बदलते स्वरूप को स्वीकार करते हुए विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोले गए हैं। विद्यार्थियों को इन अवसरों का लाभ उठाकर देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए।

रजिस्ट्रार सौरभ कुमार ने कहा कि युवा ऊर्जा देश के विकास का वास्तविक इंजन है। इसी ऊर्जा के माध्यम से विकास की नई श्रृंखला का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम का समापन लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विवेक राय ने विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ किया।

इस अवसर पर उप-प्राचार्य अभिषेक प्रसून, अधिष्ठाता डॉ. हेमंत कुमार, उप-प्राचार्य डॉ. अनिकेत मानस, दुर्गेश झा, यांत्रिक विभागाध्यक्ष राहुल कुमार, कुमार हर्ष, राजन कुमार, डॉ. काकली सरकार, अभिनीत प्रसून, संध्या पांडेय, बालक छात्रावास अधीक्षक अक्षय कुमार सिंह, मैत्रेयी चमन, विभूति कुमार, सचिन कुमार, मिथिलेश पाठक, राजकिशोर, रतन कुमार, विशाल कुमार एवं अंशु सहित संस्थान के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के सदस्य मौजूद रहे।

संस्थान के सचिव ब्रजेश चंद्र मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ने भी अपने संदेश के माध्यम से सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: