
नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान पूर्णिया जिले के शांति नगर, रूपौली निवासी महेंद्र प्रसाद मंडल के पुत्र सौरव कुमार के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया।














