
नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचगछिया गांव में करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। युवक की पहचान पचगछिया निवासी विनोद मंडल के पुत्र रूपेश कुमार के रूप में हुई है।

घटना के बाद परिजन रूपेश को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे पूर्णिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।














