5
(1)

महदत्तपुर निवासी पिता ने सुल्तानगंज के युवक को बनाया नामजद आरोपित, पुलिस कर रही मामले की जांच

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के महदत्तपुर निवासी कैलाश सिंह ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पिता के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गोरियासी निवासी प्रवीण कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, कैलाश सिंह ने पुलिस को बताया कि 13 नवंबर को उनकी पुत्री जीरोमाइल में केला बेच रही थी। इसी दौरान प्रवीण कुमार कथित तौर पर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पिता का आरोप है कि जब वे लोग प्रवीण के घर पहुंचे तो उसके पिता ने उनके साथ गाली-गलौज की और वहां से भगा दिया।

नवगछिया थाना की पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: